बीवी को ‘तलाक, तलाक, तलाक’ न बोलना पति को पड़ा भारी, ससुरालियों ने………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 केरल के मालप्पुरम जिले में ‘तीन तलाक’ बोलकर रिश्ता तोड़ने की मांग को ठुकराने पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोट्टक्कल पुलिस ने सोमवार को हुई इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

https://samachardoot.in/2021/11/16/the-country-will-never-forget-this-martyrdom-i-can-understand-the-sorrow-of-losing-loved-ones-umesh-patel/

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि अब्दुल असीब के साथ उसके ससुर और बीवी के चाचाओं ने इसलिए मारपीट की क्योंकि उसने ‘तीन तलाक’ बोलकर अपनी पत्नी से संबंध तोड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके साथ उसकी लगभग डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी।

https://samachardoot.in/2021/11/16/on-the-complaint-of-the-girlfriend-the-police-put-the-groom-in-lockup-from-the-wedding-pavilion-the-villagers-took-the-wedding-processions-hostage/

उन्होंने कहा कि दंपति और उनके रिश्तेदारों के बीच कुछ मुद्दे थे, जिन्होंने इस मुद्दे पर हस्तक्षेप किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पत्नी के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि असीब शंकालु चरित्र का व्यक्ति है और उसे नशा करने की लत है।

https://samachardoot.in/2021/11/16/uncle-raped-her-niece-by-calling-her-home-threatened-to-kill-her-if-she-told-the-family-read-full-news/

उन्होंने कहा कि पीड़ित एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जिसे मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों में अब्दुल असीब का ससुर शमसुद्दीन और फातिमा के चाचा मजीद, शफीक, जलील, शफीर अली और मुस्तफा शामिल हैं।

https://samachardoot.in/2021/11/16/father-raped-daughter-and-put-to-death-dead-body-found-with-10-month-old-innocent-in-the-forest-the-reason-is-astonishing/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें