जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के ओकरी ओपी अंतर्गत अनतपुर और कठारपर गांव में दहेज की नाजायज मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों के द्वारा दो बहुओं की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में ओकरी ओपी में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें कुल आठ लोग आरोपित किए गए हैं।
https://samachardoot.in/2021/11/17/militants-were-trained-weapons-were-also-given-the-role-of-the-chinese-army-under-investigation-in-the-manipur-attack/
पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक मामले में पांच जबकि दूसरे मामले में पति समेत तीन लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। ओकरी ओपी के प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया है। एक प्राथमिकी ओकरी ओपी के अनतपुर गांव में हुई घटना के संबंध में दर्ज कराई गई है।
https://samachardoot.in/2021/11/17/the-husband-suffered-heavy-for-not-saying-divorce-divorce-divorce-to-the-wife-the-in-laws-read-full-news/
पटना जिला के धनरूआ थाना अंतर्गत किशुनपुर गांव के निवासी रविंद्र विंद के बयान पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी भतीजी लक्ष्मीनिया देवी (24 वर्ष) की शादी वर्ष 2019 में अनंतपुर गांव के निवासी प्रहलाद विंद के साथ हुई थी।
https://samachardoot.in/2021/11/16/the-country-will-never-forget-this-martyrdom-i-can-understand-the-sorrow-of-losing-loved-ones-umesh-patel/
आरोप लगाया गया है कि पति, सास, ससुर समेत पांच नामजद आरोपितों के द्वारा उनकी भतीजी को 50 हजार रुपये की नाजायज मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था और अंतत: मंगलवार की रात उसकी भतीजी को आरोपितों ने हत्या कर दी।
https://samachardoot.in/2021/11/16/on-the-complaint-of-the-girlfriend-the-police-put-the-groom-in-lockup-from-the-wedding-pavilion-the-villagers-took-the-wedding-processions-hostage/
इसकी सूचना उन्हें मोबाइल फोन से मिली थी। जब वे लोग उक्त गांव में गए तो उनकी भतीजी के ससुराल के सभी लोग फरार थे। सूचना पाकर ओकरी ओपी की पुलिस वहां पहुंची और फिर कानूनी कार्रवाई की गई। दूसरी प्राथमिकी नालंदा जिला के रंगीला विगहा गांव के निवासी सोहावन प्रसाद के बयान पर की गई है।
https://samachardoot.in/2021/11/16/uncle-raped-her-niece-by-calling-her-home-threatened-to-kill-her-if-she-told-the-family-read-full-news/
उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी विनीता कुमारी को जहर देकर ससुराल में हत्या की गई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी आठ साल पूर्व कठारपर गांव के निवासी वीरेंद्र प्रसाद के साथ हुई थी। दांपत्य जीवन में दो बच्चे भी जन्म लिए थे।
https://samachardoot.in/2021/11/16/father-raped-daughter-and-put-to-death-dead-body-found-with-10-month-old-innocent-in-the-forest-the-reason-is-astonishing/
इसके बाद उस पर अत्याचार शुरू हो गए। उसके पति समेत अन्य आरोपित प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि एक लाख रुपये की नाजायज मांग की जाती थी। रुपए नहीं देने पर मारपीट किया जाता था। सूचक ने पुलिस को यह भी बताया है कि दो माह पूर्व भैंस खरीदने के लिए उन्होंने 60 हजार रुपये दिया था।
https://samachardoot.in/2021/11/16/when-the-job-was-lost-in-the-lockdown-the-engineer-became-a-mobile-robber-used-to-steal-in-trains-like-this/
इसके बावजूद भी उस पर अत्याचार किया जाने लगा। मंगलवार को बुरी तरह पिटाई की गई और उसके पति ने जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। दहेज के लिए कि नाजायज मांग पूरी नहीं करने पर उक्त दोनों महिलाओं की हत्या किए जाने के मामले का पुलिस अनुसंधान कर रही है।









