शादी के मंडप में युवती से रेप की कोशिश, जब विरोध किया तो गला दबाकर ले ली जान………..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ के एक शादी मंडप में दूल्हे की भांजी की हत्या से सनसनी मच गयी थी. अब खबर है कि पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि भांजी के साथ रेप की कोशिश और हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका मौसेरा भाई निकला. मौसेरे भाई ने शादी के मंडप में युवती के साथ करने की कोशिश की. वहीं लड़की ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने गला दबाकर उसकी जान ले ली.

https://samachardoot.in/2021/11/18/500-pregnant-women-came-in-contact-with-corona-positive-doctor-advice-being-given-to-get-a-test-done-by-phone-sonography-room-will-remain-closed/

युवक ने पुलिस को बताया कि वो युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया पर मासिक धर्म होने के कारण नहीं कर सका. युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. घटना से इलाके में सनसनी है.

https://samachardoot.in/2021/11/17/militants-were-trained-weapons-were-also-given-the-role-of-the-chinese-army-under-investigation-in-the-manipur-attack/

मंगलवार को मेरठ के भावनपुर के एक मैरिज हॉल में एक युवती की हत्या हो गयी थी. मेडिकल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी के बेटे की शादी का कार्यक्रम गढ़ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में चल रहा था.

https://samachardoot.in/2021/11/16/the-country-will-never-forget-this-martyrdom-i-can-understand-the-sorrow-of-losing-loved-ones-umesh-patel/

शादी में काफी देर से दूल्हे की भांजी लापता थी तो घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया. तभी एक परिजन को लड़की बैंक्वेट हॉल के कमरे के बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिली.

https://samachardoot.in/2021/11/16/on-the-complaint-of-the-girlfriend-the-police-put-the-groom-in-lockup-from-the-wedding-pavilion-the-villagers-took-the-wedding-processions-hostage/

सूचना मिलने पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया. लड़की की मौत की खबर सुनते ही पूरे बैंक्वेट हॉल में हड़कंप मंच गया.

https://samachardoot.in/2021/11/18/sex-crimes-against-children-will-be-registered-even-without-skin-to-skin-touch-supreme-courts-very-important-decision/

परिजनों ने किया था हंगामा
मालूम हो कि इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने गढ़ रोड पर हंगामा शुरू कर दिया था. सड़क पर घण्टों जाम लगी रही थी. पुलिस के लाख समझाने के बाद भी परिजन मानने से इनकार करते रहे. हालांकि किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया था. इस घटना के 48 घन्टे के अंदर में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.

https://samachardoot.in/2021/11/18/after-following-for-three-months-the-pressure-of-friendship-was-putting-on-the-minor-if-he-does-not-agree-then-by-entering-the-house-read-full-news/

आरोपी ने कबूला गुनाह
पुलिस ने बताया कि इस घटना के पीछे उसका खुद का मौसेरा भाई है. मौसेरे भाई ने कबूल लिया है कि उसने सेल्फी लेने के बहाने से युवती को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. विरोध जताने पर उसका गला दबा दिया. आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि युवती के मासिक धर्म के कारण वो उसके साथ दुष्कर्म नहीं कर पाया.

https://samachardoot.in/2021/11/18/if-the-demand-of-dowry-is-not-met-then-the-in-laws-became-savage-two-daughters-in-law-were-put-to-death-after-the-beating-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें