दर्दनाक हादसा, चार किशोर तालाब में डूबे, दो सगे भाई और रिश्ते की दो बहनों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बैतूल जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ग्राम आमागोहन में चार किशोर उम्र के बच्चे नहाने गए थे और डूब गए। इनमें से तीन की लाश बरामद कर ली गई हैं लेकिन चौथे के शव की तलाश में रेस्क्यू टीम लगी हैं। सभी मृतक आमागोहन गांव के ही बताए जाते हैं जिनमें से दो सगे भाई हैं और दो बच्चियां उनकी फुफेरी बहनें हैं।

https://samachardoot.in/2021/11/18/attempted-to-rape-a-girl-in-the-marriage-pavilion-when-she-protested-she-strangled-her-to-death-read-full-news/

बताया जाता है कि बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आमागोहन में गुरुवार शाम को एक दर्दनाक घटना हो गई। यहां एक तालाब में चार किशोर उम्र के बच्चे नहाने गए थे। रुके पानी और बारिश के जमा हुए पानी की वजह से तालाब में ज्यादा गहराई थी तो चारों उसमें नहाते-नहाते गहराई में चले गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

https://samachardoot.in/2021/11/18/girlfriends-ruckus-reached-the-lovers-wedding-with-poison-the-death-of-the-brides-maternal-uncle-due-to-shock-read-full-news/

गांव में गमगीन माहौल
शाहपुर एसडीओपी एमएस मीणा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू शुरू किया गया। घटना की वजह से क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया है। बताया जाता है कि डूबने वालों में निखिल पिता प्रदीप धौलपुरी (16), प्रतीक पिता प्रदीप धौलपुरी (14), आयशा पिता टोनी (12) और कशिश पिता विशाल (16) शामिल हैं। निखिल और प्रतीक दोनों सगे भाई हैं। इनके पिता प्रदीप धौलपुरी पाढर हॉस्पिटल में वार्ड बॉय हैं। वहीं आयशा और कशिश, प्रदीप की बहन की बेटियां हैं। इस तरह यह आपस में फुफेरे भाई-बहन ही हैं।

https://samachardoot.in/2021/11/18/500-pregnant-women-came-in-contact-with-corona-positive-doctor-advice-being-given-to-get-a-test-done-by-phone-sonography-room-will-remain-closed/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें