शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में एक बार फिर महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दो मनचलों ने गुरुवार की सुबह महिला सर्जरी वार्ड में भर्ती दो मरीजों के साथ छेड़खानी की। नींद में सोई मरीजों को गलत नियत से छुआ गया। ऐन वक्त पर महिलाओं की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचा दिया। मरीजों का शोर सुन कर अस्पताल के गार्ड वहां पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया।
https://samachardoot.in/2021/11/18/attempted-to-rape-a-girl-in-the-marriage-pavilion-when-she-protested-she-strangled-her-to-death-read-full-news/
एक महिला मरीज की शिकायत पर सरायढेला थाना में आरोपी कोचाकुल्ही सरायढेला निवासी रंधीर कुमार और रमेश कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस को दिए शिकायत में बरटांड़ निवासी महिला मरीज ने बताया कि वह महिला सर्जरी वार्ड में भर्ती हैं। उनके ठीक बगल वाले बेड में डिगवाडीह जोड़ापोखर की एक महिला मरीज इलाजरत हैं।
https://samachardoot.in/2021/11/18/girlfriends-ruckus-reached-the-lovers-wedding-with-poison-the-death-of-the-brides-maternal-uncle-due-to-shock-read-full-news/
गुरुवार की सुबह वार्ड में सभी मरीज गहरी नींद में सो रहे थे। इसी बीच अचानक दो पुरुष वार्ड में आए और उनके और उनके बगल के बेड पर भर्ती महिला मरीज को गलत नियत से छुने लगे। वे चिल्लाईं। हल्ला-गुल्ला सुन कर सभी मरीज जग गईं। फौरन अस्पताल के गार्ड वहां पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया।
https://samachardoot.in/2021/11/18/500-pregnant-women-came-in-contact-with-corona-positive-doctor-advice-being-given-to-get-a-test-done-by-phone-sonography-room-will-remain-closed/
पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम रंधीर और रमेश बताया। कोचाकुल्ही निवासी रंधीर स्थायी रूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। एसएनएमएमसीएच में महिला मरीज और महिला अटेंडेंट के साथ हो रहे अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
https://samachardoot.in/2021/11/18/after-following-for-three-months-the-pressure-of-friendship-was-putting-on-the-minor-if-he-does-not-agree-then-by-entering-the-house-read-full-news/
हाल के दिनों में लगातार अस्पताल परिसर में छेड़खानी से लेकर दुष्कर्म तक की घटनाएं हो चुकी हैं। सवाल उठता है कि महिला सर्जरी वार्ड में सुबह-सुबह पुरुषों को प्रवेश कैसे मिल गया। अस्पताल के गार्ड ने उन्हें क्यों नहीं रोका।
https://samachardoot.in/2021/11/18/if-the-demand-of-dowry-is-not-met-then-the-in-laws-became-savage-two-daughters-in-law-were-put-to-death-after-the-beating-read-full-news/
मेडिकल कॉलेज में हाल के दिनों में कई महिलाओं के साथ ऐसे वारदात सामने आ चुके हैं। 16 जुलाई की रात मानसिक रूप से दुर्बल एक महिला मरीज के साथ एम्बुलेंस चालक ने अस्पताल परिसर में ही दुष्कर्म किया था। 17 अगस्त को गिरिडीह की एक महिला मरीज की पुत्री से शौचालय में दुष्कर्म का प्रयास किया गया। कुछ माह पूर्व एक विक्षिप्त युवती के साथ होम गार्ड जवान ने दुष्कर्म किया था।
https://samachardoot.in/2021/11/17/the-doctor-and-colleague-dragged-the-girl-walking-in-the-street-inside-the-shop-read-full-news/









