नरेन्द्र रामपुर गांव में बुधवार की रात अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को गोली मार दी। गोलीबारी में पत्नी प्रीति कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घटना बुधवार की है।
https://samachardoot.in/2021/11/16/the-country-will-never-forget-this-martyrdom-i-can-understand-the-sorrow-of-losing-loved-ones-umesh-patel/
जानकारी के अनुसार गांव में हो रहे यज्ञ में शामिल होकर सोनू की पत्नी घर लौटी थी, जिसके बाद गुस्से में आग बबूला पति ने पत्नी के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए बिहटा के एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया।
https://samachardoot.in/2021/11/17/militants-were-trained-weapons-were-also-given-the-role-of-the-chinese-army-under-investigation-in-the-manipur-attack/
बताया गया है कि गांव में भागवत कथा यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसमें आम लोगों की तरह सोनू की पत्नी भी बुधवार की शाम कथा सुनने गयी थी।
https://samachardoot.in/2021/11/18/if-the-demand-of-dowry-is-not-met-then-the-in-laws-became-savage-two-daughters-in-law-were-put-to-death-after-the-beating-read-full-news/
लोगों ने बताया कि प्रीति यज्ञ में किसी लड़के से बात कर रही थी जिसकी सूचना किसी ने सोनू को मोबाइल से दे दी, जिसके बाद यज्ञ स्थल से प्रीति के रात में घर लौटने के बाद उसे गोली मार दी। जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने घटना स्थल का मुआयना किया। जख्मी बयान लेने की कोशिश की गई।
https://samachardoot.in/2021/11/17/the-doctor-and-colleague-dragged-the-girl-walking-in-the-street-inside-the-shop-read-full-news/








