हाथरस के गांव नौगांव के माजरा नगला ठाड़ा में शुक्रवार शाम को पिता ने अपने तीन साल के मासूम बेटे की ईंट से कुचकर हत्या कर दी। बेटे की चीख सुनकर मां दौड़ती हुई पहुंची तो उस पर भी दरांती से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
https://samachardoot.in/2021/11/18/girlfriends-ruckus-reached-the-lovers-wedding-with-poison-the-death-of-the-brides-maternal-uncle-due-to-shock-read-full-news/
नगला ठाड़ा निवासी चौहान सिंह पुत्र दीवान सिंह सुबह खेत पर गया था। शाम करीब चार बजे वह खेत से लौटा। वह छत पर कमरे में सो रहे तीन साल के बेटे विराज उर्फ टीटू के पास पहुंचा। उसने ईंट से मासूम बेटे के चेहरे पर प्रहार किया।
https://samachardoot.in/2021/11/17/militants-were-trained-weapons-were-also-given-the-role-of-the-chinese-army-under-investigation-in-the-manipur-attack/
बेटे की चीख सुनकर मां रेखा दौड़ती हुई छत पहुंची तो पति ने दरांती से रेखा पर हमला कर दिया। इससे उसका हाथ कट गया। इसके बाद चौहान ने अपने कमरे में जाकर गेट बंद कर लिया।
https://samachardoot.in/2021/11/18/attempted-to-rape-a-girl-in-the-marriage-pavilion-when-she-protested-she-strangled-her-to-death-read-full-news/
शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। लोगों के आने के बाद वह कमरे से निकलकर खेतों की तरफ भाग गया।
https://samachardoot.in/2021/11/19/weapons-supplied-to-naxalites-after-crpf-ex-bsf-jawan-arrested/
घटना की जानकारी होते ही सीओ ब्रह्म सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी पिता चौहान सिंह को हिरासत में ले लिया।
https://samachardoot.in/2021/11/18/500-pregnant-women-came-in-contact-with-corona-positive-doctor-advice-being-given-to-get-a-test-done-by-phone-sonography-room-will-remain-closed/
पुलिस ने वारदात वाले कमरे से खून से लथपथ ईंट, रक्त रंजित कपड़े और दरांती बरामद की है। घायल रेखा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर पर महिला को आगरा रेफर किया गया है।
https://samachardoot.in/2021/11/18/seeing-the-minor-niece-alone-in-the-house-the-uncle-committed-the-crime-of-rape-read-full-news/
मृतक की मां रेखा की तहरीर के आधार पर चौहान सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी मानसिक रूप से परेशान है। आगरा में उसका इलाज चल रहा है।
– डीके सिसोदिया, इंस्पेक्टर सादाबाद
https://samachardoot.in/2021/11/18/after-following-for-three-months-the-pressure-of-friendship-was-putting-on-the-minor-if-he-does-not-agree-then-by-entering-the-house-read-full-news/









