पुलिस से शिकायत करने पर लुटेरे ने युवती को बताया थाने का रास्ता, फोन पर बोला-वहां जो दारोगा मिलेगा उसे मेरा नाम बता देना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

फोन लूट की घटना सामने आई है वह एक दम नई है। फोन लूटने के बाद लुटेरे ने जब फोन को चेक को तो उसमें लॉक लगा हुआ था, इसी बीच एक युवती का फोन आता है तो लुटेरा उससे बात करते हुए फोन पर ही पासवर्ड पूछता है, नहीं बताने पर फोन को फारर्मेट करने की धमकी देता है।

https://samachardoot.in/2021/11/20/silver-coins-came-out-during-the-excavation-of-soil-there-was-a-competition-to-rob-read-full-news/

युवती फोन लौटने की बात कहती है तो लुटेरा फोन लौटाने के लिए मना कर देता है। इसके बाद जो बातें हुई वह बेहद चौंकाने वाली हैं। बातचीत से लुटेरे को पुलिस का तनिक भी भय नहीं दिखता। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

https://samachardoot.in/2021/11/19/then-the-operation-started-ghar-wapsi-the-program-was-held-in-the-presence-of-thousands-of-people-prabal-pratap-judev-led/

मामला आगरा जिले के थाना एत्माउद्दौला का है। श्रीनगर कालोनी निवासी सूरज एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। वह साइकिल से घर लौट रहा था। साइकिल घर जाते वक्त सूरज फोन पर बात करते जा रहा था।

https://samachardoot.in/2021/11/19/if-the-girl-liked-it-the-relative-picked-it-up-the-handiwork-of-the-prize-dacoit-prize-gudda-gurjar-read-full-news/

बताते हैं कि तभी पीछे से एक बाइक पर लुटेरा आया और फोन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी जानकारी थाने पर दी तो पुलिस ने पीड़ित से मोबाइल खोने की तहरीर देने की बात कही।

https://samachardoot.in/2021/11/19/woman-patient-suddenly-opened-eyes-after-touching-wrongly-ruckus-in-dhanbad-medical-college-hospital-read-full-news/

बहन ने भाई को मिलाया फोन तो लुटेरा बोला…
सूरज जब काम से घर लौटा तो उसने फोन लुटने की जानकारी परिवार वालों को दी। इस पर उसकी बड़ी बहन ने भाई के फोन पर कॉल की। लुटेरे ने फोन उठाया। युवती ने उससे कहा कि मोबाइल वापस कर दो। रुपये चाहिए तो बताओ।

https://samachardoot.in/2021/11/19/called-himself-a-policeman-then-took-the-lover-hostage-and-raped-a-13-year-old-minor-read-full-news/

फोन में भाई के जरूरी कागजात हैं। लुटेरा बातों में नहीं आया। यह कहने लगा कि मोबाइल में लॉक लगा है। पासवर्ड बता दो। कागजात व्हाट्स एप कर दूंगा। फोन वापस नहीं करुंगा। युवती ने कहा कि वे थाने पर शिकायत करेंगी। लुटेरे ने फोन पर थाने का रास्ता बताया। कहा कि वहां पर जो दारोगा मिलेगा। उसे मेरा नाम बता देना।

https://samachardoot.in/2021/11/19/weapons-supplied-to-naxalites-after-crpf-ex-bsf-jawan-arrested/

लुटेरा बोला-पुराना फोन भूल जाओ, नया फोन ले आओ
पीड़ित की बहन ने लुटेरे से फोन वापस देने की मनुहार करती रही, लेकिन लुटेरा फोन लौटाने को राजी नहीं था। बहन ने भाई के रोने और खाना न खाने का हवाला देकर फोन मांगा तो लुटेरे ने हंसते हुए आधे घंटे के अंदर पासवर्ड बताने कहा। इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

https://samachardoot.in/2021/11/18/seeing-the-minor-niece-alone-in-the-house-the-uncle-committed-the-crime-of-rape-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें