मालवीय नगर में घर में घुसकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि पत्नी उसे उसकी प्रेमिका से दूर रखने की कोशिश कर रही थी।
वह अक्सर वीडियो कॉल कर उसकी लोकेशन पूछती रहती थी। इतना ही नहीं, वह व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन भी मांगती थी। इस कारण उसने पांच लाख की सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी।
आरोपी नवीन कुमार केबल कारोबारी है। डीसीपी बेनितो मारियो जयकर ने बताया कि नवीन कुमार गुरुवार को खून से लथपथ पत्नी रीना को लेकर शेखसराय स्थित अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
नवीन ने बताया कि घर में घुसकर किसी ने रीना की हत्या कर दी है। इसके बाद एसएचओ कुमार कांत मिश्रा की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज कुमार और एसआई संदीप कुमार की टीम ने जांच शुरू की।
कॉल डिटेल से खुला राज
एसआई संदीप कुमार ने नवीन की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि वह भारती नाम की महिला से काफी देर तक बातें करता है। वहीं उसने राहुल नाम के एक शख्स को कॉल की थी, जिसकी लोकेशन वारदात के समय मौके पर थी। पुलिस ने नवीन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने दोस्त सुनील लल्ला के माध्यम से भाड़े के हत्यारों राहुल और सोनू को पांच लाख रुपये में पत्नी की हत्या के लिए तैयार किया था। यह रकम काम होने के बाद देनी थी। पुलिस ने भाड़े के हत्यारे सोनू और राहुल को भी गोविंदपुरी से गिरफ्तार कर लिया।
https://samachardoot.in/2021/11/19/called-himself-a-policeman-then-took-the-lover-hostage-and-raped-a-13-year-old-minor-read-full-news/
अवैध संबंध की जानकारी होने पर बीवी कर रही थी निगरानी
नवीन के अनुसार, दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती गोविंदपुरी की भारती से हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। पांच महीने पहले रीना को इस संबंध का पता चल गया और वह नवीन की निगरानी करने लगी। वह नवीन की स्थिति जानने के लिए अक्सर उसे वीडियो कॉल करती या फिर व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन मांग लेती थी। इससे तंग आकर आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।
https://samachardoot.in/2021/11/19/weapons-supplied-to-naxalites-after-crpf-ex-bsf-jawan-arrested/
इस तरह की वारदात
नवीन ने बताया कि उसने अपने घर की फोटो खींचकर राहुल को व्हाट्सएप पर भेजी थी। साथ ही लाइव लोकेशन भी दी थी। इसी के जरिए आरोपी उसके फ्लैट में पहुंचे थे। नवीन योजना के अनुसार, गुरुवार दोपहर को बेटे को होम्योपैथी डॉक्टर को दिखाने के बहाने डिफेंस कॉलोनी आ गया। उसने फ्लैट बाहर से बंद कर दिया और राहुल को व्हाट्सएप कॉल कर जानकारी दी। रास्ते में उसने राहुल को घर की चाबी दी, जिससे वह पहले ही घर में जाकर छिप गया। कुछ देर बाद स्कूटी पर सोनू और चंदू पहुंचे।
https://samachardoot.in/2021/11/18/seeing-the-minor-niece-alone-in-the-house-the-uncle-committed-the-crime-of-rape-read-full-news/
उन्होंने 16-17 बार चाकू मारकर रीना की हत्या कर दी। फिर तीनों स्कूटी पर बैठकर फरार हो गए। इस बीच नवीन ने अपने बेटे को सैलून की दुकान पर छोड़ दिया और खुद दफ्तर चला गया। वहां से हरि नाम के एक कर्मचारी को सैलून भेजा, ताकि वह बेटे को घर ले जा सके। हरि जब घर पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था खून से लथपथ रीना फर्श पर पड़ी थी। फिर उसने नवीन और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नवीन रीना को लेकर अस्पताल पहुंचा था।









