दिल्ली में खुद से 11 साल बड़ी एक महिला की कथित तौर पर कैंची मारकर हत्या करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शादीशुदा भी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।
https://samachardoot.in/2021/11/21/the-husband-had-got-the-wife-killed-by-giving-a-betel-nut-the-knife-was-killed-17-times-the-secret-of-such-illicit-relations-was-uncovered/
पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ओखला फेज-1 निवासी 26 वर्षीय आरोपी चंद आलम को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कैंची और खून से सने कपड़ों के साथ ही पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
https://samachardoot.in/2021/11/21/suddenly-it-started-raining-on-the-road-people-were-looting-such-money-read-full-news/
पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह एक महिला का शव मिला था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान महिला के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला कि वह एक रात पहले वह अपने एक दोस्त आलम के साथ थी।
https://samachardoot.in/2021/11/21/boyfriend-was-proposing-to-girlfriend-sitting-on-knee-then-the-light-went-off-and-then-read-full-news/
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आलम को बाद में ओखला के ही इंदिरा कल्याण विहार से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 2015 में पुल प्रह्लादपुर में एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करना शुरू किया था, जहां वह अपनी सहकर्मी 37 वर्षीय झरना के संपर्क में आया था। इसके बाद वो दोनों दोस्त बन गए और एक-दूसरे के साथ समय बिताने लगे। अधिकारी ने कहा कि चांद आलम हर महीने उसे 6,000 रुपये देता था क्योंकि महिला ने कथित तौर पर उससे पैसों की मांग की थी।
https://samachardoot.in/2021/11/21/if-love-was-not-accepted-the-mother-of-two-children-threw-acid-on-the-man-the-affair-started-on-facebook/
पुलिस ने कहा कि फरवरी में आलम को पता चला कि झरना की एक अन्य व्यक्ति सूरज के साथ भी दोस्ती थी। इस पर उन दोनों के बीच काफी झगड़ा गया और उसने महिला को पैसे देना भी बंद कर दिया, लेकिन वह इस बात से नाराज था और उसने महिला को मारने की योजना बनाई।
https://samachardoot.in/2021/11/21/wife-used-to-ask-for-live-location-by-making-video-call-on-whatsapp-husband-got-killed-by-giving-betel-nut/
पुलिस ने बताया कि योजना को अंजाम देने के लिए आलम शनिवार को बदरपुर बस स्टॉप पर पीड़िता से मिला और उसे ओखला के तहखंड में रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान क्वार्टर में ले गया। वहां उनके बीच बहस हो गई और आरोपी ने झरना के बैग से कैंची निकाली और उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
https://samachardoot.in/2021/11/20/on-complaining-to-the-police-the-robber-told-the-girl-the-way-to-the-police-station-said-on-the-phone-tell-my-name-to-the-inspector-who-will-be-found-there/
अधिकारी ने बताया कि उसने शव को प्लास्टिक की थैली से ढक दिया और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। पुलिस ने कहा कि उसने कैंची और खून से सने कपड़ों को एक नाले में फेंक दिया।









