एक महिला इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। इस महिला का अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद महिला ने अपने ही पालतू कुत्ते से शादी रचा ली। महिला ने अपने निजी जिंदगी के बारे में एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं और अपने तलाक के कारणों के बारे में भी बताया है।
https://samachardoot.in/2021/11/24/on-matrimony-sites-a-person-told-what-kind-of-bride-he-wants-also-told-the-size-of-breast-and-waist-created-a-ruckus/
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने अपने पालतू कुत्ते से काफी पहले ही शादी कर ली थी लेकिन हालिया इंटरव्यू के बाद महिला की कहानी एक बार फिर से वायरल हो रही है।
https://samachardoot.in/2021/11/23/expensive-brands-were-smuggling-liquor-liquor-worth-rs-4-lakh-seized-from-two-accused-read-full-news/
दरअसल, यह महिला क्रोएशिया की रहने वाली है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला मूल रूप से लंदन की रहने वाली है। महिला का नाम अमांडा रोजर्स है। महिला ने 47 साल की उम्र में अपने पति को तलाक दिया था और 2014 में एक कुत्ते से धूमधाम से शादी की थी। महिला ने करीब 200 लोगों के सामने अपने डॉगी शेबा को अपना हमसफर बना लिया।
https://samachardoot.in/2021/11/23/on-the-demand-of-getting-married-to-the-lover-the-girlfriend-reached-the-police-station-with-dye-know-what-happened-then/
महिला ने हाल ही में बताया कि पति से तलाक लेने के बाद वह अकेले ही रह रही थीं। फिर एक दिन उन्होंने अपनी पेट डॉगी शेबा के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। महिला ने बताया कि उसे ऐसा लगता है कि जानवरों का प्यार इंसान से ज्यादा बेहतर होता है। महिला अपने कुत्ते को हंसाती है, खुश रखती है और उदासी में सहारा भी देती है।
https://samachardoot.in/2021/11/23/love-with-the-wife-of-the-history-sheeter-the-lover-had-come-to-meet-suddenly-the-bullets-started-firing-and-then/
उसने बताया कि अपने पति के साथ वह इतनी खुश कभी नहीं रही जितनी अपने कुत्ते के साथ रहती है। जब शेबा दो महीने का था तभी उससे प्यार हो गया था। आखिरकार उन्होंने शादी कर ली। महिला का कहना है कि शेबा की आंखों में सच्चा प्यार दिखाई देता है। उसके साथ उनका बेहद गहरा नाता है। फिलहाल महिला की यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।









