रायगढ़। कोतरा रोड़ निवासी कांगे्रस नेता विभाष सिंह ठाकुर की माता श्रीमती शर्तिला सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि देने प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग उनके निवास पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज भाजपा नेताओं सहित पुलिस के बड़े अधिकारी के अलावा शहर के गणमान्य नागरिकों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। वहीं गुरूवार को कोतरा रोड़ स्थित रामबाग में पंगडी रस्म और गंग भोज का आयोजन होगा, यहां भी हजारों की संख्या में भीड जुटने का अनुमान है।


गत 13 नवंबर की शाम श्रीमती शर्तिला सिंह ठाकुर का आकस्मिक निघन हो गया। जिसके बाद से कांगे्रस नेता विभाष सिंह ठाकुर की माता को श्रद्धांजलि देने मंत्री, विधायक, नेतागण, पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में श्री ठाकुर के निवास स्थल पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

बुधवार की दोपहर जहां भाजपा नेता गिरधरी गुप्ता, सुरेश गोयल, गौतम अग्रवाल, कांगे्रस नेता दिनेश जायसवाल वहीं शाम को कोरिया जिला के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, बलौदा बाजार पुलिस अधीक्षक एलेसेला कल्याण के अलावा शहर के थाना प्रभारी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिकों ने मृत आत्मा के प्रति शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित कर इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को ढांढस बंधाया।








