प्रवासियों की नाव पलटी, 27 की मौत, हेलिकॉप्टर की मदद से तलाशी अभियान जारी…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फ्रांस से ब्रिटेन जा रही प्रवासियों के एक नाव के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह नाव इंग्लिश चैनल में गिरी। ।

https://samachardoot.in/2021/11/24/experienced-doctors-will-reach-apex-hospital-on-november-27-and-28-complex-problems-will-be-solved-registration-starts/

फ्रेंच पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंग्लिश चैनल में एक खतरनाक क्रॉसिंग के पास यह हादसा हुआ। जिसमें दुर्भाग्यवश इन लोगों की मौत हो गई।

https://samachardoot.in/2021/11/24/know-from-this-jail-how-drug-racket-was-running-mobile-phone-seized-in-stf-raid-five-arrested/

एक बड़े अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा है कि इस बड़े हादसे के बाद फ्रांस-ब्रिटेन की एक संयुक्त टीम हादसे के शिकार अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस नाव पर करीब 50 लोग सवार थे। नाव पर यात्रा कर रहे लोग कहां के रहने वाले थे? अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

https://samachardoot.in/2021/11/24/the-miscreants-robbed-the-young-man-in-the-middle-market-stabbed-him-with-a-knife-the-police-registered-a-case-under-bailable-sections/

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ है। इंग्लिश चैनल में नाव पलटने का दृश्य देखने वाले कुछ मछुआरों ने खाली नाव और पास में पानी में बेतरतीब पड़े कुछ लोगों को देखते ही स्थानीय राहत एवं बचाव दल को संपर्क कर मामले की सूचना दी।

https://samachardoot.in/2021/11/24/government-is-not-doing-anything-your-data-is-wrong-supreme-court-again-tough-on-pollution/

स्थानीय तट रक्षक ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा है कि अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस हादसे के बाद से 2 लोगों को जिंदा भी बचाया गया है। कई लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। लोगों की तलाश के लिए हैलिकाप्टर की मदद भी ली जा रही है।

https://samachardoot.in/2021/11/24/the-police-took-away-the-groom-from-the-midst-of-the-processions-then-all-the-poles-opened/

फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्री गेराल्ड डारमैनिन से इस घटना के विषय में जानकरी साझा करते हुए कहा कि नाव पलटने से डूबने वाले सभी लोग फ्रांस से ब्रिटेन के तट की ओर जा रहे थे तभी अचानक इंग्लिश चैनल में नाव के पलटने से हुए एक दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत हो गयी। साथ ही मंत्री गेराल्ड ने मृतकों और उनके परिवार के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें