जिलाधीश के निरीक्षण में 20 कर्मचारी मिले नदारद, जिला पंचायत के अनुपस्थित कर्मियों के वेतन काटने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने आज जिला पंचायत का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश एडिशनल सीईओ बी तिग्गा को दिये। कलेक्टर ने कहा कि कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित रहकर आने दायित्वों का निर्वहन करना सभी कर्मचारियों की मुख्य जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें