पार्क में बैठे मगरमच्छ को नकली समझ सेल्फी लेने लगा शख्स, और फिर………

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मगरमच्छ की तमाम खबरें ऐसी आती हैं जो लोगों को आकर्षित करती हैं लेकिन कई बार मगरमच्छ लोगों के लिए खतरा भी बन जाते हैं। फिलिपींस से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शख्स एक पार्क में पहुंचा तो वहां घूमने लगा। वह सभी चीजों को ठीक से देखने लगा और यहीं उससे एक बड़ी चूक हो गई। वहां एक असली मगरमच्छ था और शख्स को लगा कि यह मगरमच्छ का एक प्लास्टिक मॉडल है। इसके बाद वह हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

https://samachardoot.in/2021/11/26/the-policemen-were-trying-to-convince-the-family-members-here-the-boy-filled-the-vermilion-in-the-demand-of-his-girlfriend-read-full-news/

दरअसल, यह घटना फिलिपींस के अमाया व्यू अम्यूजमेंट पार्क की है। ‘न्यूज नाइन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स अपने जन्मदिन के मौके पर अपने परिवार के साथ उस पार्क में घूमने गया। पार्क में ही उन लोगों को एक छोटा सा तालाब भी दिखाई दिया और इसी तालाब के किनारे वह मगरमच्छ बैठा हुआ था। उन लोगों को गलतफहमी हुई कि यह असली नहीं है और वे सब सेल्फी लेने लगे।

https://samachardoot.in/2021/11/26/gang-rape-in-moving-car-victims-condition-critical-police-caught-the-main-accused-in-action-read-full-news/

जैसे ही वह शख्स अपने परिवार के साथ सेल्फी लेने लगा, मगरमच्छ ने शख्स की बांह को अपने जबड़े में भर लिया, इसके बाद तो पूरे परिवार के होश उड़ गए। मगरमच्छ ने शख्स के बाएं हाथ को मुंह से पकड़ लिया और पानी में खींचकर ले जाने लगा। पूरा परिवार जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जैसे-तैसे शख्स मगरमच्छ से खुद को छुड़ाकर पानी से बाहर भागा और जमीन पर आकर गिर पड़ा।

https://samachardoot.in/2021/11/26/feeling-humiliated-the-minor-rape-victim-killed-her-40-day-old-child-read-full-news/

वहां शोर सुनकर आसपास के लोग और पार्क से संबंधित कर्मचारी पहुंचे तब तक मगरमच्छ वापस पानी में जा चुका था। शख्स की हालत ठीक नहीं थी क्योंकि मगरमच्छ ने उसे बांह में काट लिया था। लोगों ने उसे पास के अस्पताल में एडमिट कराया। बताया गया है कि शख्स के हाथ की हड्डी टूट गई है और हाथ पर कई टांके लगे हैं, फिलहाल उसका इलाज जारी है।

https://samachardoot.in/2021/11/26/sister-in-law-had-an-illicit-relationship-with-a-non-male-on-coming-to-know-brother-in-law-gave-this-dreadful-punishment/

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कई शख्स के परिवार ने पार्क पर केस करने का फैसला किया है। उनका आरोप है कि पार्क ने कहीं भी चेतावनी का साइन नहीं बनाया है कि तालाब में असली मगरमच्छ हैं। ऐसे में किसी को भी धोखा हो सकता है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें