फ्लोर वाईस पूरा करते चले मेडिकल कालेज के निर्माण संबंधी शेष कार्य-कलेक्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ । कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिंह ने मेडिकल कालेज में निर्माण कार्य और शिफ्ंिटग की समीक्षा की। उन्होंने यहां सिविल और इलेक्ट्रीकल वर्क के प्रोग्रेस की जानकारी ली। उन्होंने फ्लोर वाईस शेष बचे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे मेडिकल कालेज में विभिन्न डिपांर्टमेन्ट की शिफ्टिंग साथ-साथ होती जाए। इसके लिए उन्होंने उन्होंने मेडिकल कालेज के डिपांर्टमेन्ट शिफ्टिंग की जरूरत के अनुसार सभी इलेक्ट्रीकल व सिविल काम संबंधित फ्लोर में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही वहां मरीजों को रखने के लिए वार्ड भी तैयार करके देने के निर्देश दिए जिससे संबंधित डिपांर्टमेन्ट की एकमुश्त शिफ्टिंग की जा सके तथा संचालन में भी आसानी हो। इस दौरान मेडिकल कालेज के डीन डॉ.पी.एम.लूका, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, अधीक्षक डॉ.मनोज मिंज, ईई पी.डब्लूडी श्री आर.के.खाम्बरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कालेज के डीन तथा निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से शिफ्टिंग के बारे में जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले दिसम्बर माह में तीन फ्लोर के इलेक्ट्रीक का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके पश्चात वहां अंतिम चरण का सिविल कार्य शेष है उसे भी जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने किए जा रहे कार्यो को गति देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कोविड मरीजों के उपचार हेतु तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने केजीएच अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड तथा ट्रीटमेंट सेंटर बनाने के निर्देश दिए। जिससे उपचार के लिए आने वाले कोविड मरीजों को वहां भर्ती कर इलाज किया जा सके।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें