टोकन का पहला दिन ,किसानो को पहले दिन ही होना पड़ा लापरवाही का शिकार,टोकन लेने उमड़ी भीड़ ,मचा भगदड़ ,दर्जनभर घायल 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बालोद | राज्य सरकार एक दिंसबर से धान खरीदी की शुरुआत करने जा रहा है | आज से किसानो को टोकन दिया जा रहा है | एक किसान को तीन टोकन दिए जाएंगे | टोकन लेने सुब से ही केन्द्रो में किसानो की भीड़ उमड़ पड़ी | इस दौरान समिति प्रबंधक बड़ी लापरवाही सामने आई | बालोद जिले के जिले के ग्राम पीपरछेड़ी खरीदी केंद्र में टोकन को लेकर भगदड़ मच गई |

https://samachardoot.in/2021/11/29/student-commits-suicide-after-losing-in-online-game-this-is-written-in-suicide-note/

दरअसल टोकन लेने एक साथ चार गांव में मुनादी कराई गई | जिसके बाद  4 गांव के हजारों किसान टोकन लेने पहुचे |  ग्राम पीपरछेड़ी सहित भेंगारी, चारवाही, व भेड़ियाँ नवागांव के किसान रात से खरीदी केंद्र के बाहर रात से टोकन के लिए लाइन लगाकर खड़े थे सुबह गेट खुलते ही भगदड़ मच गया |  करीब दर्जन भर  से अधिक महिलाओ को चोट आई जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज़ चल रहा है |  …. मौके पर तहसीलदार सहित पुलिस बल मौजूद  |

https://samachardoot.in/2021/11/28/the-minor-made-a-five-year-old-girl-a-victim-of-lust-this-is-how-it-was-revealed-read-full-news/

घटना के जहां पूरे मामले में जहां ग्रामीणो में आक्रोश देखा गया गया वही इस घटना के पीछे स्थानीय समिति प्रबंधक की बड़ी लापरवाही बताई जा रही है | ग्रामीणो ने बताया कि समिति प्रबंधक द्वारा टोकन वितरण को लेकर एक साथ 4 गांवो में  मुनादी करवा दी | .जिसके चलते रात से लोग लाइन में लगे रहे और रात भर में भीड़ इक्कठा हो गई | लेकिन सुबह भीड़ को बिना व्यवस्थित किये समिति केंद्र का मेन गेट खोल दिया गया | जिससे भीड़ बेकाबू हो गई और एक दूसरे को  रौंदते हुए आगे बढ़ने लगे  | जिसके चपेट में महिलाएं आ गई और करीब एक दर्जन से अधिक महिलाओं को चोटें भी आई | .जिसको लेकर ग्रामीणो ने नाराजगी व्यक्त करते नजर आए |

https://samachardoot.in/2021/11/28/wife-killed-together-with-lover-or-died-due-to-illness-secrets-will-be-revealed-from-the-dead-body-after-5-months/

वही मामले पर बालोद कलेक्टर कि माने सभी खरीदी केंद्रों में बारदाने की व्यवस्था पूरी तरह से करा दी गई है | लेकिन इस बीच घटी घटना पर भी कलेक्टर ने चिंता जाहिर करते हुए लोगो से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगो के धान की खरीदी की जाएगी साथ ही आज हुए घटना पर जिला प्रशासन द्वारा एक टीम गठित कर जांच भी कराने व घटना के लिए जिम्मेदार पर कार्यवाहीं की बात कही गई | लेकिन आज जिले में हुए भगदड़ की घटना और गुजरा धान खरीदी केंद्र के सामने किसानों द्वारा अव्यवस्था को लेकर किये आंदोलन ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है | बहरहाल देखना होगा खरीदी प्रारंभ होने के बाद ऐसे हालातो से निपटने प्रशासन आगे किस तरह का रुख अख्तियार करती है |

https://samachardoot.in/2021/11/28/a-betel-nut-was-given-to-kill-a-woman-by-taking-interest-in-interest-what-happened-to-the-murder-of-the-woman-know-what-is-the-whole-matter/

इधर डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुजरा के किसान  धरने पर बैठ गए | ग्राम गुजरा में स्तिथ सहकारी सोसायटी के सामने गेट पर  धरने पर  बैठे है |  बारदाने की मांग, पेयजल की व्यवस्था साथ ही बीते वर्ष में किसानों द्वारा शासन को बेचे गए बारदानों की पैसे की मांग को लेकर कर रहे धरना |  वही जुट के साथ प्लास्टिक बारदानों से खरीदी करने की भी कर रहे मांग ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें