मेहमान बनकर दुल्हन के कमरे में घुसा और फिर लेकर भागा……………..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाईप्रोफाइल चोर गिरोह के शातिर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। इस गिरोह द्वारा राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 14 स्थित एक होटल में दुल्हन के कमरे से जेवर उड़ा दिए गए। वारदात को अंजाम देने के लिए शातिर दुल्हन के कमरे में मेहमान बनकर पहुंचा था। दुल्हन कुछ समझ पाती कि शातिर बेड पर पड़े जेवर लेकर फरार हो गया और कार में सवार हो कर भाग निकला।

https://samachardoot.in/2021/11/29/1034-terrorist-attacks-across-the-country-in-the-last-three-years-177-soldiers-martyred/

होटल के सीसीटीवी फुटेज में शातिर मास्क लगाकर बाहर आते दिखा है। राजीवनगर थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। आरोपित की पहचान के लिए आसपास लगे फुटेज को खंगाला जा रहा है।

https://samachardoot.in/2021/11/30/chhattisgarh-government-issued-instructions-regarding-the-new-variant/

कुछ फुटेज हाथ लगे हैं, जिसमें वह संदिग्ध दिख रहा है। बताया गया है कि उक्त होटल में आयोजित शादी समारोह में मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी से लोग आए थे।

https://samachardoot.in/2021/11/30/those-who-lost-their-relatives-from-corona-they-will-get-compensation-online-supreme-court-ordered-to-create-a-portal/

सोमवार की रात होटल की छत पर शादी की तैयारी चल रही थी। परिवार मेहमानों के स्वागत में जुटे थे। दुल्हन होटल के सेकेंड फ्लोर के कमरे में थी। इसी बीच भीड़ में शामिल होकर शातिर होटल में घुस गया। सूटबूट में पहुंचा शातिर मेहमान बनकर दुल्हन के कमरे में घुस गया और दुल्हन के गले से जेवर छीनने की कोशिश की। असफल होने पर शातिर बेड पर रखे आभूषण को समेट कर होटल से भाग गया।

https://samachardoot.in/2021/11/30/mother-used-to-strip-herself-and-daughter-in-front-of-lover-dirty-work-was-done-on-video-call-action-was-captured-in-cctv/

दुल्हन के शोर मचाने पर लोग जुट गए और होटल के गेट को बंद कराया गया, लेकिन तब तक शातिर फरार हो चुका था। मंगलवार सुबह से लेकर देर शाम तक राजीवनगर थाने की पुलिस आसपास के मकानों में लगे कैमरों को खंगालते रही।

https://samachardoot.in/2021/11/30/maam-my-child-marriage-is-happening-the-boy-called-the-state-child-commission-and-stopped-his-marriage/

पुलिस की मानें तो वह मास्क लगाया है और होटल से कुछ दूर आगे खड़ी सफेद रंग की कार में सवार होकर फरार हो गया। बता दें कि यह चौथी वारदात है। शादी समारोह में इससे पहले दानापुर, बुद्धा कॉलोनी व पाटलिपुत्र में चोर जेवर चुराकर भाग चुके हैं।

https://samachardoot.in/2021/11/30/gajraj-entered-the-village-and-slammed-the-woman-to-sleep-and-put-her-to-sleep-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें