पुलिस कप्तान से न्याय मांगने पहुंचा युवक, साहब ने लताड़ा तो बैठ गया धरने पर, क्या है पूरा मामला…..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. एक लंबे अर्से से स्वयं के खर्चे से सर्प मित्र टीम बनाकर लोगों के घरों व दुकानों में निकलने वाले जहरीले सांपों का अपनी जान पर खेलकर सफल रेस्क्यू कर निःशुल्क सेवा करने व्यक्ति को सही समय पर न्याय नही मिले तो क्या समझा जाए।

https://samachardoot.in/2021/12/02/passengers-will-get-these-facilities-again-in-these-trains-due-to-corona-the-railways-had-stopped/

बार बार उच्च अधिकारियों को भी अपने साथ हुई अमानवीय मारपीट के साथ साथ जानलेवा कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के बावजूद उसे दुत्कार मिले तो धरने में बैठना गलत नही है।

https://samachardoot.in/2021/12/02/weather-will-change-today-it-may-rain-in-these-areas-in-the-next-two-hours/

रायगढ़ पुलिस इन दिनों ऐसा ही कुछ कर रही है कि अपराधियों को खुली छूट दे रही है और वहीं जो पीड़ित है वह न्याय की मांग करता है तो उसे भगा दिया जाता है। ऐसे में जिले की पुलिस से किसी मामले में न्याय की उम्मीद रखना व्यर्थ ही है।

https://samachardoot.in/2021/12/02/the-supreme-court-slammed-the-government-asked-why-are-the-children-forced-to-go-to-school-when-the-elders-are-working-from-home/

एसपी आफिस के सामने धरने पर बैठे विनितेश तिवारी ने बताया कि आरोप लगाया कि तीन दिन पहले उनके साथ मारपीट हुई थी। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी की शिकायत लेकर विनितेश जब एसपी अभिषेक मीणा के पास गए तो उन्होंने भी उन्हें डांटकर चुप करा दिया।

https://samachardoot.in/2021/12/01/and-the-heart-of-a-41-year-old-farmer-started-beating-in-the-body-of-a-five-year-old-girl-read-full-news/

विनितेश का कहना है कि जिस दिन घटना हुई उस दिन चक्रधरनगर थाने में भी उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ इसके बाद जब शिकायत करने पुलिस अधीक्षक के पास आये तो वहां भी वही हाल था। ऐसे में उनका कहना है कि कोई अपनी फरियाद लेकर कहाँ जाए।

https://samachardoot.in/2021/12/01/if-the-girl-student-refused-to-marry-she-took-off-two-bullets-by-adopting-a-knife-in-her-chest-thats-the-whole-matter-read-full-news/

फिलहाल अभी भी एसपी कार्यलय में धरना जारी है। शहर के लोगों ने भी विनितेश तिवारी के साथ मारपीट की घटना की नींदा करते हुए कहा कि लोगों को 24 घंटों एक फोन में घर पहुंचकर अपनी जान की परवाह किये बगैर सेवा देने वाले युवा के साथ पुलिस इस तरह का दुव्र्यवहार करे तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है आम आदमी के साथ पुलिस किस तरह बर्ताव करती होगी।

https://samachardoot.in/2021/12/01/during-the-wedding-the-bride-said-i-will-go-around-in-a-night-suit-what-is-the-whole-matter-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें