बस एक कॉल पर घर पहुंच जाएंगे इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर… जानिए सुविधाओं के बारे में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आम लोगों को अब इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, पेंटर, ब्यूटीशियन जैसी तमाम अन्य सेवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सेवायोजन विभाग के सेवामित्र पोर्टल या सेवामित्र एप डाउनलोड कर आप ऐसी ही सैकड़ों सेवाएं को घर बैठे पा सकेंगे। वह भी उचित दरों व हुनरमंद कामगारों द्वारा। सरकार ने इसके लिए सेवामित्र सेवा शुरू कर दी है।

https://samachardoot.in/2021/12/03/threatened-to-reach-the-in-laws-house-by-helicopter-but-if-the-truth-came-out-the-trouble-increased/

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में शुक्रवार को श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सेवामित्र सेवा का शुभारंभ किया। पोर्टल sewamitra.up.gov.in व सेवामित्र एप लांच किया।

https://samachardoot.in/2021/12/03/rape-of-a-minor-girl-in-a-car-for-three-days-friendship-with-unknown-youth-on-whatsapp-became-heavy/

इस मौके पर श्रम व सेवायोजन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कौशल प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने की अभिनव पहल के तहत सेवामित्र सेवा शुरू की गई है। कोविड महामारी का सबसे अधिक प्रभाव युवाओं के रोजगार पर पड़ा है।

https://samachardoot.in/2021/12/03/saved-life-by-giving-breath-to-snake-unique-feat-of-satyam-of-chhattisgarh/

कौशल प्राप्त युवाओं को उनके घर के आस – पास ही रोजगार मिल सके उसी दिशा में यह प्रयास है। इससे आम लोगों को अपनी दिन – प्रतिदिन की आवश्यकताओं के लिए प्रशिक्षित कामगार एक क्लिक पर मिल सकेगा। वहीं आम लोगों को घर बैठे सुविधा मिलेगी।

https://samachardoot.in/2021/12/03/the-groom-disappeared-on-the-wedding-day-if-the-procession-did-not-reach-the-bride-filed-a-rape-case/

सेवामित्र की सेवा के लिए पोर्टल व एप के साथ ही कॉल सेन्टर भी विकसित किया गया है। लोग इसके लिए 155330 पर कॉल कर अपना सेवा अनुरोध दर्ज करा सकते हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/02/the-lover-who-climbed-on-the-stage-filled-the-vermilion-in-the-demand-of-the-bride-the-groom-was-stunned-with-the-garland-know-what-happened-then-read-full-news/

सेवायोजन विभाग द्वारा तैयार पोर्टल पर पंजीकृत सेवाप्रदाताओं के जरिए आम लोगों को घरेलू सेवाएं (प्लंबर, कारपेन्टर , पेन्टर , इलेक्ट्रिशियन , ब्यूटिशियन , क्लीनिंग , पेस्ट कन्ट्रोल आदि ) उपलब्ध करायी जायेंगी।

https://samachardoot.in/2021/12/02/corona-havoc-25-students-found-positive-in-school-here-were-admitted-to-the-hospital/

निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन हरिकेश चौरसिया ने बताया कि अभी तक 78 सेवाप्रदाता और 774 सेवामित्र पोर्टल पर आनबोर्ड हो चुके हैं। इससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के कुशल कामगारों को उनके घर के पास ही रोजगार मिलेगा। आम लोगों को उचित दर पर उनके घर पर सेवाएं प्राप्त होगी। इस दौरान उपनिदेशक सेवायोजन पीके पुण्डीर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

https://samachardoot.in/2021/12/02/be-careful-driving-and-traveling-under-the-influence-of-alcohol-police-will-feed-jail-air-if-caught/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें