अंधविश्वास में बेटे को कुल्हाड़ी से 7 टुकड़ों में काट डाला, पुलिस से बोला पिता- गुरुमाता ने कहा था ‘अपशकुन’ है बच्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश में एक पिता ने अपने 5 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अंधविश्वास में पड़कर पिता ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। घटना अलीराजपुर जिले की है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह पिता अपने बेटे को परिवार के लिए अपशकुन मानता था। इसलिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

https://samachardoot.in/2021/12/04/electrician-plumber-carpenter-will-reach-home-on-just-one-call-know-about-the-facilities/

यह वारदात जिले के खरखादी गांव की है। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर के वक्त इस हत्या को अंजाम दिया गया है। यहां के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया, ‘आरोप है कि 28 साल के दिनेश दावर ने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसे सात टुकड़ों में काट दिया। दिनेश को यह विश्वास था कि उसका मासूम बेटा एक शैतान है और उसके होने की वजह से ही उसके परिवार के साथ बुरा हो रहा है।’

https://samachardoot.in/2021/12/04/danger-averted-cyclone-jawad-likely-to-weaken-relief-for-odisha-and-andhra-pradesh/

अपने बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने दावा किया कि उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है और उसका परिवार परेशानियों से गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि दिनेश ने अपने बेटे की हत्या के बाद उसे अपने घर के सामने ही जमीन में दफना दिया। गांव के सरपंच ने उसे ऐसा करते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

https://samachardoot.in/2021/12/04/a-woman-jumped-off-a-moving-train-and-then-watch-how-a-policeman-saved-her-life-watch-video/

अधिकारियों ने कहा, ‘हमने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने हमसे कहा कि उसने अपनी ‘गुरु माता’ के कहने पर अपने बेटे की हत्या कर दी। दिनेश के मुताबिक उसकी गुरुमाता ने उससे कहा था कि राम उसके परिवार के अपशकुन है। पुलिस ने बताया कि दिनेश की गुरुमाता को गिरफ्तार करने की कोशिें जारी है।

https://samachardoot.in/2021/12/03/the-groom-disappeared-on-the-wedding-day-if-the-procession-did-not-reach-the-bride-filed-a-rape-case/

 

पुलिस ने यह भी बताया कि जिले में लोगों को अंधविश्वास, शराब से दूर रहने तथा उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।

https://samachardoot.in/2021/12/03/rape-of-a-minor-girl-in-a-car-for-three-days-friendship-with-unknown-youth-on-whatsapp-became-heavy/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें