वह टिफिन की सब्जी खत्म कर देती है, महिला ने किया अदृश्य शक्ति के पैरों को देखने का अजीब दावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भूत-प्रेत की कहानियां अक्सर सामने आती रहती हैं। हालांकि यह अंधविश्वास के अलावा कुछ भी नहीं है। इसके बावजूद समय-समय पर कोई न कोई ऐसा दावा करता रहता है। अब ऐसा ही एक दावा मध्य प्रदेश के बैतूल में सामने आया है। यहां पर एक महिला का कहना है कि कोई अदृश्य शक्ति उसे परेशान कर रही है। यह महिला पेशे से सब-इंजीनियर है। वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची है।

https://samachardoot.in/2021/12/05/major-accident-10-injured-in-gas-cylinder-explosion-condition-of-four-critical/

इस महिला कर्मचारी के दावे से पुलिस भी परेशान हो उठी है। महिला का कहना है कि अदृश्य शक्ति उसकी टिफिन की सब्जी तक खत्म कर दे रही है। महिला का नाम श्रुति झाड़े है।

https://samachardoot.in/2021/12/05/gang-rape-with-a-teenager-sleeping-alone-after-entering-the-house/

उसका कहना है कि इस अदृश्य शक्ति के चलते पिछले कुछ दिनों में उसके गहनों का वजन कम हो गया है। वहीं उसके कपड़े और रुपए-पैसे भी चोरी हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इस महिला का यह भी दावा है कि उसे इस अदृश्य शक्ति के पैर भी दिखाई देते हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/05/omicron-infection-will-spread-rapidly-by-the-end-of-december-predicted-by-scientist-at-iit-kanpur/

महिला के इस अजीबोगरीब दावे को लेकर पुलिस के लोग भी काफी ज्यादा परेशान हैं। अगर यह दावा कोई अशिक्षित या कम पढ़ी-लिखी महिला करती तो यह तर्क दिया जा सकता था कि वह टोने-टोटके में विश्वास रखती है। लेकिन जो महिला यह दावा कर रही है वह हाईली क्वॉलीफाइड और एजुकेटेड है। वह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम भी कर रही है।

https://samachardoot.in/2021/12/05/this-girl-is-madly-in-love-with-a-77-year-old-man-she-is-also-ready-to-become-a-life-partner-this-is-how-they-met/

ऐसे में उसके दावे हैरान करने वाले हैं। इस बारे में कोतवाली टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि महिला को समझाया गया है। उससे कहा गया है कि उसकी बातें तथ्यपरक नहीं हैं। वह जो भी कह रही है सिर्फ उसके मन का वहम है।

https://samachardoot.in/2021/12/04/bus-hit-the-pickup-more-than-a-dozen-people-injured-angry-villagers-set-the-bus-on-fire/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें