ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत के बीच कर्नाटक के एक शासकीय स्कूल और तेलंगाना के एक मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट के मामले सामने आए हैं। कर्नाटक के चिकमंगलुरु में एक सरकारी आवासीय स्कूल के 59 छात्र के साथ ही 10 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, तेलंगाना के करीमनगर के चलमेडा आनंद राव मेडिकल साइंसेज इंस्टीट्यूट में 43 छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
https://samachardoot.in/2021/12/05/major-accident-10-injured-in-gas-cylinder-explosion-condition-of-four-critical/
कर्नाटक के चिकमंगलुरु के शीर्ष जिला अधिकारी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं और एक एम्बुलेंस को स्टैंडबाई पर रखा गया है।
https://samachardoot.in/2021/12/05/gang-rape-with-a-teenager-sleeping-alone-after-entering-the-house/
इस बीच स्कूल, जिसमें 450 निवासी छात्र नामांकित हैं, को सील कर दिया गया है और इसे सेनिटाइज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमित छात्रों और कर्मचारियों को छात्रावास के एक हिस्से में क्वॉरंटीन कर दिया गया है।
https://samachardoot.in/2021/12/05/omicron-infection-will-spread-rapidly-by-the-end-of-december-predicted-by-scientist-at-iit-kanpur/
वहीं, तेलंगाना के बोमक्कल गांव के मेडिकल कॉलेज में 43 छात्रों में कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने रविवार को बताया कि फिलहाल कॉलेज की ओर से बाकी जानकारी दी जानी है।
https://samachardoot.in/2021/12/05/this-girl-is-madly-in-love-with-a-77-year-old-man-she-is-also-ready-to-become-a-life-partner-this-is-how-they-met/
तेलंहाना में सोमवार तक कोरोना के कुल 3 हजार 787 एक्टिव केस थे। वहीं, अभी तक राज्य में कोरोना से कुल 3 हजार 999 मरीजों की जान जा चुकी है।
https://samachardoot.in/2021/12/06/she-finishes-the-tiffin-vegetable-the-woman-made-a-strange-claim-of-seeing-the-feet-of-invisible-power/









