रायपुर। रायपुर की डीडी नगर पुलिस टीम ने क्षेत्र के कुख्यात बदमाश योगेन्द्र सिंह उर्फ योगी को आज गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने योगी के पास से 35 किलो गांजा भी जब्त करके आगे की जांच शुरू कर दी है। जब्त गाजे की कीमत लगभग 30 हजार रूपए आंकी जा रही है।
https://samachardoot.in/2021/12/06/health-workers-going-from-village-to-village-crossing-rivers-and-streams-keeping-their-lives-on-hand-to-achieve-vaccination-target/
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शासन के मंशानुसार मादक पदार्थ गांजा की खरीदी-बिक्री, तस्करी एवं इस व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं पूर्ण रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
https://samachardoot.in/2021/12/06/corona-explosion-in-school-college-112-students-found-positive-infection-accelerates-amid-omicron-panic/
इसी क्रम में सोमवार को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर का गुण्डा बदमाश न्यू चंगोराभाठा डी.डी. नगर निवासी योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी बिक्री करने हेतु अपने घर में गांजा का भण्डारण कर रखा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव गिरिपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चैधरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी डी.डी.नगर को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम द्वारा योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी के मकान में रेड कार्यवाही किया गया।
https://samachardoot.in/2021/12/06/ntpc-lara-should-give-jobs-to-the-land-displaced-on-priority-basis-bhupesh-baghel-distribution-of-appointment-letters-to-49-eligible-land-displaced-people-of-lara/
रेड कार्यवाही के दौरान मकान में बोरी के अंदर अलग – अलग प्लास्टिक की थैलियों में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी को गिरफ्तार के उसके कब्जे से कुल लगभग 35 किलोग्राम मादक पदार्थ कीमती लगभग 3,00,000 रूपए (तीन लाख रूपए) जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर धारा 20 (सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाना बताया गया है।
https://samachardoot.in/2021/12/06/she-finishes-the-tiffin-vegetable-the-woman-made-a-strange-claim-of-seeing-the-feet-of-invisible-power/








