कोरोना का नया वेरियंट ओमीक्रोन संक्रमण की गंभीरता को गांव के लोग समझें, इसके लिए स्कूली छात्राओं ने एक ग्रुप बनाया है। यह ग्रुप गांव में घूमकर लोगों को जागरूक कर रहा है। हर दिन स्कूल की ओर से उन्हें एक घंटे की छुट्टी मिलती है।
https://samachardoot.in/2021/12/07/rape-with-a-minor-after-entering-the-house-if-she-fainted-then-ran-away-if-it-is-not-resolved-in-the-panchayat-then-the-matter-reached-the-police-station/
इस दौरान छात्राओं का ग्रुप घरों में जाकर लोगों को कोरोना के नये वेरियंट की जानकारी दे रहा है। साथ ही उन्हें सावधानी बरतने को लेकर टिप्स भी दे रहा है। यह नेक काम ग्रामीण हाईस्कूल चकबेरिया की नौंवी और 10वीं की छात्राएं कर रही हैं।
https://samachardoot.in/2021/12/07/husband-furious-over-wifes-job-slammed-3-month-old-innocent-child-on-the-wall/
इस टीम का नेतृत्व नौंवी की छात्रा अनुष्का कुमारी कर रही है। स्कूल की इन छात्राओं द्वारा अप्रैल 2021 में भी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूकता फैलायी गयी थी। अप्रैल 2021 में अचानक कोरोना बढ़ने लगा।
https://samachardoot.in/2021/12/07/17-girls-raped-in-school-drugs-given-on-the-pretext-of-practical-and-overnight/
इन छात्राओं ने मास्क पहनकर लोगों को सावधानी बरतने, वैक्सीन लेने के प्रति जागरूक किया। इसका असर यह हुआ कि चकबेरिया गांव में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं हुआ। छात्रा अनुष्का कुमारी ने बताया कि पिछली बार जागरूकता से काफी फायदा हुआ था। इस बार भी हमलोग गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
https://samachardoot.in/2021/12/06/health-workers-going-from-village-to-village-crossing-rivers-and-streams-keeping-their-lives-on-hand-to-achieve-vaccination-target/
कोरोना का टीका ही बचाव का माध्यम है। कोरोना से खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें, ये तमाम बातें लिखकर छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में घूमती हैं। उन्हें कोरोना टीका लगाने के महत्व को बता रही है।
https://samachardoot.in/2021/12/06/corona-explosion-in-school-college-112-students-found-positive-infection-accelerates-amid-omicron-panic/
अनुष्का ने बताया कि बहुत लोग हैं, जिन्होंने टीके की एक डोज तो ले ली है, लेकिन दूसरे डोज में आनाकानी करते हैं। इन लोगों को अब दूसरा डोज दिलवा रही हूं। लोग समझ रहे हैं और खुद ही जाकर टीका ले रहे हैं।
https://samachardoot.in/2021/12/06/she-finishes-the-tiffin-vegetable-the-woman-made-a-strange-claim-of-seeing-the-feet-of-invisible-power/








