छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की सुविधाओं में सुधार की मांग पर पुलिस परिज आंदोलन कर रहे थे | अब पुलिस के आलाधिकारियों की समझाइश के बाद पुलिस परिवार का आंदोलन खत्म हो गया है | उच्चस्तरीय कमेटी गठन होने के बाद कमेटी मांगों पर विचार करेगी|
आंदोलनकारियों ने 1 महीने का अल्टीमेटम दिया है | पुलिस के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया, जिसके बाद आंदोलन खत्म हुआ | बतादें कि 45 बिंदुओं को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन |
एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर ने कहा सरकार ने सहानुभूति पूर्वक इनकी मांगो पर विचार एक हाईपावर कमेटी बनाई है | इस कमेटी का एक सफ्ताह के बाद बैठक होगा | आश्वस्त किया गया है । कि किसी प्रकार की कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होगी |
आंदोलन खत्म करके घर जाने सभी सहमत हो गए है | गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा एक उच्चस्तरीय कमेटी की घोषणा की गई है |
7 दिवस के भीतर पहली बैठक इस कमेटी की होगी, जो हमारे कर्मचारी हैं, उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी | 1 महीने के भीतर हमारी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो इससे बड़ा आंदोलन होगा |









