फिर चोरों ने की पांच लाख की चोरी, खरसिया में चोरी की रोज होती है घटनाएं, पुलिस सुस्त, चोर मस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. खरसिया के भेलवाडीह गांव में देर रात फिर से चोरों ने एक मकान में पांच लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम देते हुए खरसिया पुलिस को चैलेंज किया है। बीते 15 दिन के भीतर चोरी की यह लगातार पांचवी वारदात है और अब तक खरसिया पुलिस ने चोर पकड़ना तो दूर चोरी का सुराग तक नही ढूंढ पा रहे हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/08/bipin-rawats-chauffeur-crash-13-out-of-14-people-on-board-lost-their-lives-dna-testing-will-identify-dead-bodies/

जानकार सूत्रों के अनुसार आज मदनपुर से आगे भेलवाडीह के एक घर में चोरों ने घर के भीतर से एक आलमारी को न केवल चोरी किया बल्कि उसे पास के खेतों में ले जाकर तोडकर उसमें रखे पांच लाख से भी अधिक के सामान पार कर दिए है। जिसमें सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम शामिल है।

https://samachardoot.in/2021/12/08/this-country-has-approved-suicide-machine-without-pain-will-die-in-a-minute/

पुलिस के अनुसार इस घटना की जानकारी घर के मालिक ने खरसिया पुलिस को दी और अब इसकी जांच में लगी पुलिस फिर से सुराग ढूंढने में लगी है। सबसे मजेदार बात यह है कि चोर गिरोह ने घर में रखी आलमारी को फिल्मी अंदाज में घर के भीतर नही बल्कि खेतों में ले जाकर रखकर उसे तोड़ा है और बडे आराम से उसे तोड़ने के बाद कीमती सामान ले उड़े।

https://samachardoot.in/2021/12/08/liquor-party-was-going-on-in-the-salon-suddenly-the-police-had-fun-three-people-in-custody/

यहां यह बताना लाजमी होगा कि खरसिया के भीतर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से वहां के लोग अपने आपको अब सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं और पुलिस को कोस रहे हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/08/three-teachers-including-the-principal-gang-raped-the-girl-student-by-luring-her-with-a-dress-book-and-school-fees-the-female-teacher-kept-making-videos/

चूंकि बीते 15 दिनों के भीतर एक के बाद एक हो रही बड़ी चोरियों की घटनाओं के बाद भी पुलिस को कोई भी सफलता नही मिल रही है। एक चोरी होती नही दूसरे दिन लोगों की जब नींद खुलती है तो फिर से उन्हें नई चोरी की वारदात की सूचना मिल रही है।

https://samachardoot.in/2021/12/08/the-dead-body-of-the-mother-was-kept-hidden-in-the-bedroom-for-six-months-such-an-open-secret-read-the-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें