भतीजी के प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने चाकू घोंप कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बचाव में आई एक अन्य महिला भी घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://samachardoot.in/2021/12/08/bipin-rawats-chauffeur-crash-13-out-of-14-people-on-board-lost-their-lives-dna-testing-will-identify-dead-bodies/
बरहज थाना क्षेत्र के मौना गढ़वा गांव निवासी ज्योति राजभर (19) पत्नी ज्ञानचंद शाम करीब छह बजे अपनी चचेरी सास अनीता देवी, सोनम एवं ननद करिश्मा व रानी के साथ खेत की ओर गई थी। जहां कुछ लोगों के साथ घात लगाए उसके चाचा ने हमला बोल दिया।
https://samachardoot.in/2021/12/08/this-country-has-approved-suicide-machine-without-pain-will-die-in-a-minute/
ज्योति के शरीर को चाकू से गोद दिया। बचाव में आई अनीता (28) पत्नी श्रीकिशुन भी हमले में घायल हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को सीएचसी बरहज पहुंचाया, जहां ज्योति को मृत घोषित कर दिया गया।
https://samachardoot.in/2021/12/08/liquor-party-was-going-on-in-the-salon-suddenly-the-police-had-fun-three-people-in-custody/
ज्योति के चचेरे ससुर राजू राजभर का कहना है कि छह महीने पहले गांव की ही ज्योति व ज्ञानचंद ने घर से फरार होकर विवाह कर लिया था। तभी से ज्योति के मायके वाले खार खाए थे। इसी गुस्से में ज्योति के चाचा ने हत्या कर दी।
https://samachardoot.in/2021/12/08/three-teachers-including-the-principal-gang-raped-the-girl-student-by-luring-her-with-a-dress-book-and-school-fees-the-female-teacher-kept-making-videos/









