जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने किया सीरियल ब्लास्ट, 3 जिंदा रॉकेट लॉन्चर बरामद, पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ में फोर्स के दबाव में नक्सली बैकफुट पर हैं और लगातार कार्रवाई से बौखलाहट भी है। बुधवार को गरियाबंद जिले में आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने गुरुवार को कांकेर जिले में दो सीरियल ब्लास्ट किए।

https://samachardoot.in/2021/12/09/breaking-news-what-happened-that-the-police-took-out-the-dead-body-of-a-married-woman-out-of-burning-anxiety-read-full-news/

गश्त पर निकले फोर्स के जवानों को निशाना बनाने आईईडी ब्लास्ट किए। दो जगहों पर जवानों को ब्लास्ट कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। जवानों के मोर्चा संभालते ही नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए।

https://samachardoot.in/2021/12/09/big-news-coming-about-500-rupees-note-are-such-notes-invalid-know-what-is-reality/

मिली जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट की यह घटना रावघाट थाना क्षेत्र में शाम 3.30 से 4 बजे के बीच हुई है। कांकेर व नारायणपुर जिले का यह सीमावर्ती इलाका है। नक्सलियों द्वारा ब्लास्ट किए गए क्षेत्र में सर्चिंग करने पर तीन जिंदा देसी रॉकेट लॉन्चर मिले हैं। वहीं IED ब्लास्ट करने उपयोग में लाए गए वायर को फोर्स के जवानों ने बरामद किया है।

https://samachardoot.in/2021/12/09/lady-teacher-posted-such-a-video-immediately-suspended-what-is-the-whole-matter-read-full-news/

अंतागढ़ एसडीओपी अमर सिदार ने बताया कि बैहासालेभट में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का कैंप है। वहीं से जवान गश्त पर निकले थे। रावघाट थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य चल रहा है। जवान उसी की सुरक्षा में लगे हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/09/music-was-playing-fast-if-you-did-not-agree-if-you-did-not-agree-then-you-took-your-life-by-slamming-it-in-the-ground-read-full-news/

नक्सली फोर्स को बड़ा नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे। नक्सलियों ने जहां ब्लास्ट किया है वह एसएसबी कैंप के पास ही है। कैंप से कुछ ही दूरी पर सेंदरी बहार नाला में नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। इसके ठीक थोड़ी देर बाद जवानों को निशाना बनाते हुए दूसरा ब्लास्ट सूखा नाला के पास किया गया।

https://samachardoot.in/2021/12/09/what-happened-that-uncle-stabbed-his-niece-to-death-read-full-news/

धमाके की आवाज के बाद फोर्स के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला। कैंप से कुछ और जवानों को भेजा गया, लेकिन नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। एसडीओपी अमर सिदार ने बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें