क्या आप साइबर ठगी के हुए हैं शिकार? यहां करें शिकायत या इस हेल्पलाइन नंबर पर करें बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साइबर अपराधी आपके बैंक खातों से रुपए उड़ा लेते हैं तो तुरंत राष्ट्रीय पोर्टल पर जाकर इसकी शिकायत करें। बिहार पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए शिकायत की प्रक्रिया की विस्तृत जारनकारी साझा की है। इसके तहत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 155260 पर बात कर सकते हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/10/two-bike-riders-died-due-to-tractor-stumbling-the-graph-of-accidents-is-not-stopping-now-the-incident-happened-here-read-full-news/

पुलिस के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत अंकित करते समय कुछ सूचनाएं भी देनी होंगी। इसमें मोबाइल नंबर, रुपए निकाले जाने की तारीख, बैंक खाता, वॉलेट आईडी और यूपीआई आईईडी भी बताना है, जिससे पैसा निकाला गया। ट्रांजेक्शन आईडी और स्क्रीन शॉट यदि उपलब्ध हो तो उसे भी उपलब्ध कराना है।

https://samachardoot.in/2021/12/10/electricity-departments-je-caught-electricity-theft-villagers-took-hostage-abused/

 

शिकायत अंकित कराने के बाद शिकायतकर्ता को लॉगिन आईडी, एसएमएस या ई-मेल के लिए भेजी जाएगी। इसे 24 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से वेबसाइट पर पंजीकृत करना होगा।

 

https://samachardoot.in/2021/12/10/the-girl-suddenly-started-taking-off-her-clothes-on-a-video-call-then-sent-a-message-asking-for-money-read-full-news/

शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित हेल्प डेस्क टीम के द्वारा जांच कर बैंक, वित्तीय संस्था या पेमेंट गेट-वे से संपर्क कर खाते की शेष राशि की निकासी पर रोक लगावा दी जाएगी। वहीं पुलिस, बैंक और वित्तीय संस्थाओं द्वारा साइबर अपराध के मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://samachardoot.in/2021/12/10/girlfriend-did-not-pick-up-the-phone-the-boy-committed-suicide-know-the-whole-matter/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें