पार्क में टहल रही महिला के साथ युवक ने की ऐसी करतूत, और फिर……….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ गोमतीनगर पुलिस ने लोहिया पार्क में सैर कर रही महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, चिनहट पुलिस ने किशोरी के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी को पकड़ा है।

https://samachardoot.in/2021/12/16/cow-swallowed-gold-chain-if-it-did-not-come-out-for-35-days-then-the-person-took-this-step-read-full-news/

इंस्पेक्टर केके तिवारी के मुताबिक गोमतीनगर निवासी महिला बुधवार शाम को लोहिया पार्क में सैर करने के लिए आईं थीं। वह पार्क में घूम रहीं थीं। उसी दौरान सआदतगंज निवासी अजीम हुसैन वहां आ पहुंचा। जिसने महिला के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया।

https://samachardoot.in/2021/12/16/the-icy-wind-coming-from-the-mountains-will-increase-the-chill/

पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया था। जिस पर लोग मदद के लिए दौड़ पड़े थे। भीड़ को आते देख आरोपी पार्क से बाहर भाग निकला था। इस बीच पार्क में महिला से छेड़खानी किए जाने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी।

https://samachardoot.in/2021/12/16/the-fury-of-wild-elephants-continues-reaching-the-village-at-dusk-day-and-night-are-being-cut-in-panic/

सीसी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं, चिनहट निवासी एक व्यक्ति ने 19 फरवरी को बेटी के साथ छेड़खानी किए जाने का मुकदमा चिनहट कोतवाली में दर्ज कराया था। दरोगा अजीत कुमार के मुताबिक गुरुवार को सेमरा निवासी सूरज गौतम उर्फ बउवा को पकड़ा गया है।

https://samachardoot.in/2021/12/16/working-in-the-field-a-video-made-of-gang-raping-a-minor-and-then-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें