पैरावट में छिपी थी 70 साल की महिला, पैर लगने पर चिल्लाई, तो फुटबॉल की तरह मारी किक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरबा। बुधवार की देर रात कोरबा क्षेत्र के गांव तुमाबहार में जंगली हाथी घुस जाने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, लोग अपनी जान बचाने इधर उधर भागने लगे इसी दौरान एक परिवार ने बुजुर्ग महिला को हाथी से बचाने पैरावट में छिपा दिया। जिसके बाद हाथी का पैर लगने से जब वह चिल्लाई तब हाथी ने पटककर उसकी जान ले ली।

https://samachardoot.in/2021/12/17/grabbing-land-worth-crores-niece-burnt-an-aunt-and-an-innocent-alive-what-is-the-whole-matter-read-full-news/

जानकारी के मुताबिक, पोड़ीकला पंचायत के ग्राम तुमाबहार में गुरुवार देर रात हाथियों ने धावा बोल दिया। शोर सुनकर लोग जागे तो हाथियों को देख जान बचाकर भागने लगे।

https://samachardoot.in/2021/12/17/girlfriend-killed-her-lover-with-a-knife-by-her-own-hands-read-full-news/

इस दौरान गांव की 70 साल की महिला कुंवरिया को गोद में उठाकर उसके परिजनों ने भी भागने का प्रयास किया। थोड़ी दूर जाने पर थके तो महिला को धान के पैरावट में छिपा दिया। इस दौरान एक हाथी का पैर पैरावट में गया तो चोट लगने से कुंवरिया चिल्लाने लगी।

https://samachardoot.in/2021/12/17/the-young-man-did-such-an-act-with-a-woman-walking-in-the-park-and-then-read-full-news/

इस पर हाथी ने उसे पैरों से जोरदार किक मारी। इस पर वह दूर जाकर गिरी। इसके बाद हाथी उसे कुचलने के लिए दौड़ा लेकिन शोर सुनकर दूसरी ओर मुड़ गया। हाथियों के जाने के बाद परिजन दौड़कर वृद्धा के पास पहुंचे तो वह घायल हालत में पड़ी हुई थी।

https://samachardoot.in/2021/12/17/blast-in-mobile-student-doing-online-class-injured/

इस पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल वन विभाग की टीम ने परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के तौर पर 25 हजार रुपए दिए हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/16/cow-swallowed-gold-chain-if-it-did-not-come-out-for-35-days-then-the-person-took-this-step-read-full-news/

बताया जा रहा है कि वन परिक्षेत्र मसान में 45 हाथियों का दल घूम रहा है। उनके डर के चलते ग्रामीण रात को जागने के लिए मजबूर हैं। गांव में चौकीदारी करते हैं और हाथियों के आने पर शोर मचाकर सचेत करते हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/16/the-icy-wind-coming-from-the-mountains-will-increase-the-chill/

फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल मे खदेड़ दिया है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें