250 पिल्लों की हत्या में शामिल 2 खूंखार बंदर दबोचे गए, 3 महीने से चल रही थी खूनी जंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र के बीड 3 महीने से कुत्तों और बंदरों के बीच चली आर रही जंग क्या अब थमेगी? 250 से अधिक पिल्लों और पिल्लों की हत्या में शामिल दो खूंखार बंदरों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। जानवरों में यह गैंगवार उस समय शुरू हुई थी जब यहां के एक गांव में कुछ कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे को मार डाला था।

https://samachardoot.in/2021/12/18/raids-in-the-bedroom-of-new-bride-in-the-name-of-alcohol-police-accused-of-indecency-and-sabotage/

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 250 से अधिक पिल्लों की ‘रिवेंज किलिंग’ में शामिल दो बंदरों को वन विभाग ने पकड़ लिया है। बीड के वन अधिकारी सचिन कांड ने कहा, ”बीड में कुत्तों की हत्या में शामिल दो बंदरों को नागपुर वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। दोनों बंदरों को नागपुर भेजा जा रहा है और पास के जंगल में इन्हें छोड़ा जाएगा।

https://samachardoot.in/2021/12/18/rare-case-of-medical-science-child-was-growing-in-womans-liver/

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बीड के लावूल गांव में बंदर कुत्तों पर हमला करते हैं और उनके पिल्लों की हत्या कर देते हैं। ये बंदर पिल्लों को ऊंचे पेड़ों या मकानों पर ले जाकर वहां से जमीन पर पटक देते थे।

https://samachardoot.in/2021/12/18/upi-payment-will-be-poor-if-you-are-also-doing-these-5-mistakes-read-and-be-alert/

एक स्थानीय व्यक्ति ने एएनआई को बताया, ”पिछले 2-3 महीनों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जब लंगूर इलाके में घूमने वाले पिल्लों को लेकर काफी ऊंचे जगहों पर चढ़ते थे और वहां से फेंककर मार डालते थे। अभी तक कम से कम 250 कुत्ते-पिल्ले मारे जा चुके हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/18/the-child-was-playing-hide-and-seek-suddenly-there-was-a-fire-in-the-straw-a-four-year-old-innocent-burnt-alive/

बाद में इन्होंने स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी हमला करना शुरू कर दिया, इसके बाद लोगों ने धरूर वन विभाग से शिकायत की। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी लोग शेयर कर रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें