शादी के बाद कपल हनीमून मनाने जाते हैं तो यह माना जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और एक-दूसरे को समझने के यह सबसे समय समय भी माना जाता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला आया जहां एक दूल्हे ने अपने दोस्तों से वादा किया कि वह उन सबको भी अपने हनीमून पर ले चलेगा। इसके बाद जब यह बात दुल्हन को पता चली तो कुछ ऐसा हुआ जिसका अंदाजा दूल्हे को नहीं रहा होगा।
https://samachardoot.in/2021/12/19/2-dreaded-monkeys-involved-in-killing-250-puppies-were-caught-bloody-war-was-going-on-for-3-months/
दरअसल, इस पूरे मामले की कहानी सोशल मीडिया स्पेस पर उस महिला ने खुद बताई है। ‘डेली स्टार’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह सब तब हुआ जब उसकी शादी को जब कुछ समय बचा हुआ था और दूल्हा अपने दोस्तों से बोला कि हनीमून की प्लानिंग उन लोगों को करना है, इसके लिए वह अपने दोस्तों को भी वहां ले चलेगा। इसके बाद जब शादी के बाद हनीमून पर जाने का समय आया तो उसने अपने दोस्तों को भी साथ चलने का न्योता दे दिया।
https://samachardoot.in/2021/12/19/watch-video-people-hanging-from-the-window-of-the-fifth-floor-the-horrific-video-of-the-fire-went-viral/
हद तो तब हो गई जब दूल्हे के दोस्त उसके साथ हनीमून पर जाने के लिए तैयार हो गए। दूल्हा भी अपने दोस्तों की इस इच्छा को नजरअंदाज नहीं कर सका और उसने अपने हनीमून पर उनको भी आने की हामी भर दी।
https://samachardoot.in/2021/12/19/14-year-old-boy-raped-7-year-old-girl-used-to-play-together-because-of-being-neighbor/
लेकिन उसकी यही हामी तब उसके लिए मुसीबत बन गई, जब उसने इस बारे में अपनी दुल्हन को बताया। दुल्हन को जैसे ही इस बात का पता चला तो वह भड़क गई। उसने तत्काल दूल्हे को फटकारा और उसके दोस्तों को भी जमकर फटकार लगाई।
https://samachardoot.in/2021/12/19/the-lover-came-to-meet-the-girlfriend-then-the-family-members-did-such-an-incident-read-the-full-news/
दूल्हे ने उसे समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़की ने उसकी एक बात नहीं सुनी और हनीमून पर किसी और को साथ ले जाने से उसने साफ इनकार कर दिया और उसे बेवकूफ करार दे दिया। रिपोर्ट के मुताबिक आखिरकार दूल्हे ने अपने दोस्तों को यह बात बताई, हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि दोस्त उसके साथ गए या नहीं।
https://samachardoot.in/2021/12/19/you-will-get-robbed-in-online-shopping-if-you-dont-believe-these-3-things-read-immediately-and-be-safe-read-full-news/








