भारत में फरवरी में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, जानें कब तक मिलेगी राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाए हैं। भारत में वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से फरवरी 2022 में कोविड की नई लहर आ सकती है। महामारी पर नजर रखने के सूत्र मॉडल के बारे में दो वैज्ञानिकों ने यह अनुमान लगाया है।

https://samachardoot.in/2021/12/20/cold-and-dry-winds-coming-from-the-north-engulfed-the-entire-state/

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईआईटी कानपुर के मनिंद्र अग्रवाल और मॉडल के सह-संस्थापक यानी आईआईटी हैदराबाद के एम विद्यासागर ने का मानना है कि “सबसे खराब स्थिति” में फरवरी में दैनिक नए मामले 1.5 से 1.8 लाख के बीच हो सकते हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/20/invited-his-friends-on-honeymoon-then-something-like-this-happened-to-the-groom/

मनिंद्र अग्रवाल का मानना है, ”इस नए वैरिएंट की उत्पति दक्षिण अफ्रीका से हुई थी। यदि इसके खिलाफ कोई ठोस उपाय किए जाएं, तो नए संस्करण का प्रसार तेजी से तो होगा, लेकिन शिखर पर पहुंचने के बाद वह तेज गति से गिरना भी शुरू कर देगा। दक्षिण अफ्रीका में मामलों की संख्या तीन सप्ताह में चरम पर है। हालांकि यहां गिरावट भी शुरू हो चुकी है।

https://samachardoot.in/2021/12/20/ashok-galhot-complains-to-sonia-gandhi-about-bhupesh-baghel-said-not-giving-approval-for-coal-block-mining/

दक्षिण अफ्रीका में कोविड के मामलों की औसत संख्या 15 दिसंबर को लगभग 23,000 के उच्च स्तर पर पहुंच गई और अब 20,000 से नीचे आ गई है।

https://samachardoot.in/2021/12/20/heavy-fire-destroyed-more-than-200-acres-of-sugarcane-crop-of-20-farmers-estimated-loss-of-one-crore/

कोरोना के नए संस्करण के बारे में एक बात अभी भी अज्ञात है कि यह किस हद तक प्रतिरक्षा से बचता है। यह कहना मुश्किल है कि यह प्राकृतिक रूप से बचाता है या फिप टीकाकरण के माध्यम से।

https://samachardoot.in/2021/12/20/the-girl-who-fell-down-from-the-seventh-floor-was-found-without-clothes-went-into-a-coma-after-breaking-her-neck/

अगर यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के मामलों, मौतों और अस्पताल में भर्ती होने के बारे में मौजूदा अनुमानों पर विचार किया जाए तो फरवरी से ओमिक्रॉन का डर कम होने की संभावना है। यूके और यूएस में संयुक्त रूप से कोविड के मामलों का 34 प्रतिशत और वैश्विक स्तर पर कोरोना से होने वाली दैनिक मौत का आंकड़ा 20 प्रतिशत है।

https://samachardoot.in/2021/12/20/the-professor-of-this-university-used-to-send-obscene-messages-to-the-student-on-the-phone-openly-said-the-student-had-started-a-dirty-talk/

यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, देश के ओमिक्रॉन मामले की संख्या 20 दिसंबर को 45,000 को पार कर गई। उनमें से 129 अस्पताल की देखभाल में हैं और 14 मरीजों ने वायरस के कारण दम तोड़ दिया। ब्रिटेन में पहले की तरह नए सिरे से उछाल देखा जा रहा है। जबकि दैनिक नए मामलों में सप्ताह-दर-सप्ताह 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, इसी अवधि में मरने वालों की संख्या में 5 प्रतिशत के करीब की गिरावट आई है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वेलकम सेंटर फॉर ह्यूमन न्यूरोइमेजिंग के अनुमानों के अनुसार, यूके में कोविड से संबंधित मौतें और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना जनवरी के पहले सप्ताह में चरम पर है। 7 जनवरी को अस्पताल में भर्ती होने वालों का दैनिक आंकड़ा 1,200 के करीब जाने की संभावना है, जो कि फिलहाल 919 है। वहीं इस महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या भी 137 होने की संभावना है जो कि वर्तमान में 112 है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र कई मॉडलिंग के आधार पर नवीनतम अनुमान के अनुसार, दैनिक नए मामले वर्तमान सीमा के भीतर रहने की संभावना है। जनवरी के पहले सप्ताह में अस्पताल में भर्ती और मृत्यु दर में वृद्धि देखी जा सकती है। सीडीसी का मानना ​​है कि “ओमिक्रॉन के मामलों में मौजूदा वृद्धि से आने वाले हफ्तों में राष्ट्रीय उछाल आने की संभावना है। इसमें नए संक्रमणों की दैनिक संख्या पिछले शिखर से अधिक हो सकती है।”

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें