शादी के बाद कपल की इच्छा रहती है कि वे दोनों साथ में कहीं घूमने जाएं। कई बार लोग बाहर जाते हैं घूमने तो कुछ लोग बाइक की सवारी भी करना पसंद करते हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक नटवरलाल ने गजब कारनामा कर दिया।
इस शख्स ने शादी के बाद अपनी पत्नी को घुमाने के लिए कुल मिलाकर 17 बाइक चुरा लीं। लेकिन आखिर में उसकी पोल खुल गई और वह पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
https://samachardoot.in/2021/12/24/3-people-of-the-family-found-hanging-in-the-house-wrote-in-the-suicide-note-me-and-my-parents-are-dying-due-to-the-fear-of-the-little-ones-family/
दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मनपाड़ा इलाके की है। पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले बताया है कि इस शख्स की हाल ही में शादी हुई है और अपनी पत्नी के साथ बाहर जाने के लिए उसने बाइक चुराने का फैसला किया।
https://samachardoot.in/2021/12/24/friendship-became-expensive-on-social-media-friend-gang-raped-by-taking-him-to-oyo-hotel-also-made-porn-video/
इस मामले में उसके सहयोगी पांच और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी के कुछ वाहन बरामद भी किए हैं जिनकी कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
https://samachardoot.in/2021/12/24/inappropriate-touches-and-calls-after-school-15-students-allege-sexual-abuse-against-2-teachers-stirred-up/
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने कम से कम 17 मोटरसाइकिलें चुराई हैं। आरोपी पत्नी संग घूमने का खर्च जुटाने के लिए बाइक की चोरी करता था। कल्याण जोन-3 के पुलिस उपायुक्त एस बी गुंजाल ने बताया कि मनपाड़ा और उसके आस-पास के इलाकों से बाइक चोरी की कई शिकायतें मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया था।









