झारखंड के लातेहार में हथियारबंद लुटेरों ने चंदवा थाना क्षेत्र की अमझरिया घाटी से गुजर रहे पेट्रोल टैंकर को लूट लिया। लुटेरों ने टैंकर के ड्राइवर और खालसी के हाथ बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद टैंकर लेकर फरार हो गए।
https://samachardoot.in/2021/12/25/the-dead-body-of-the-woman-was-found-locked-in-the-sack-the-family-members-accused-her-husband-of-murder/
सुबह होने पर दोनों ने चंदवा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। चंदवा पुलिस टैंकर की तलाश में जुट गयी है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
https://samachardoot.in/2021/12/25/leopard-came-to-the-temple-at-night-saw-it-then-went-back-read-full-news/
बताया जाता है कि भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल लेकर टैंकर रांची से शाम में पलामू के छतरपुर के लिए रवाना हुआ था। चालक ने बताया कि अमझरिया घाटी में एक कार ने टैंकर को ओवरटेक किया। इसके बाद कार आगे खड़ीकर उसपर सवार लोगों ने टैंकर रुकवा दिया।
https://samachardoot.in/2021/12/25/massage-my-feet-dirty-act-from-girl-student-in-vedic-school-teacher-arrested-for-rape/
जब तक वे कुछ समझ पाते कार से दो लोग निकले और टैंकर में आकर बैठ गए। उन्होंने हथियार के बल पर टैंकर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद वे टैंकर को बालूमाथ सड़क पर ले गए।
https://samachardoot.in/2021/12/24/five-accused-arrested-with-rare-species-of-snake-red-sand-boa-it-is-worth-crores-in-the-international-market/
रास्ते में उनके हाथ बांधकर सड़क किनारे झाड़ी के पीछे फेंक दिया। सुबह होने पर दोनों ने हाथ छुड़ाया और शहर पहुंचकर मालिक और थाने को घटना की जानकारी दी।
https://samachardoot.in/2021/12/24/the-bride-wrote-a-letter-to-the-prime-minister-my-marriage-is-going-to-be-postponed-for-the-third-time-what-is-the-whole-matter-read-the-full-news/
पेट्रोल टैंकर लूट की सूचना मिलते ही चंदवा इंस्पेक्टर ने एक टीम गठित कर सभी संभावित स्थानों पर टैंकर की तलाश शुरू कर दी। शहर के कुछ सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। शाम को समाचार लिखे जाने तक टैंकर का पता नहीं चला था।









