रिश्ता टूटने के बावजूद भी युवती से जबरन शादी करने की जिद पर अड़े युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
https://samachardoot.in/2022/01/03/kaliyugi-son-took-his-own-fathers-life-with-a-sharp-weapon-what-is-the-whole-matter-read-full-news/
सोनू गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम लालपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया उसकी साली पूजा गुप्ता पुत्री पूर्णमांसी गुप्ता निवासी वार्ड 5 बंडिया भट्टा किच्छा की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व शानू उर्फ सम्राट पुत्र सुरेशपुरी निवासी ग्राम छिनकी के साथ तय हुई थी।
https://samachardoot.in/2022/01/03/has-the-third-wave-of-corona-arrived-within-a-week-the-infection-increased-three-times-in-the-country/
बाद में उसने एवं उसके ससुराल वालों ने शानू के चरित्र को देखते हुए रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है रिश्ता टूटने के बाद से शानू लगातार उसे और उसके ससुराल वालों को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। साथ ही पूजा की शादी कहीं और नहीं होने देने की भी बात कर रहा है।
https://samachardoot.in/2022/01/03/pet-dog-reached-hospital-to-see-mistress-treatment-of-sugar-is-going-on/
आरोप है शानू ने बीती 31 दिसबंर को आदित्य चौक किच्छा पर सोनू को घेरकर गाली-गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दी। सोनू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।









