राजधानी दिल्ली में दो कैब चालकों की कथित तौर पर हत्या और उनका सामान लूटे जाने की घटना के दो दिन बाद पुलिस ने शनिवार को कहा कि इस मामले में 19 वर्षीय दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।
डीसीपी (सेंट्रल) श्वेता चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान आनंद पर्वत इलाके के आकाश उर्फ अक्कू और जुनैद के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि आकाश एक मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान में काम करता है और जुनैद अपने पिता के साथ नेहरू नगर मंडी में चिकन बेचता है।
https://samachardoot.in/2022/01/09/modi-in-action-amid-uncontrollable-corona-cases-called-a-big-meeting-this-evening-to-take-stock-of-the-situation/
डीसीपी ने कहा कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से कैब बुक करने और उसके बाद चालकों को लूटने की साजिश रची थी। अधिकारी ने कहा कि गुरुवार देर रात एक बजे आरोपियों ने कमल टी-पॉइंट से एक कैब बुक की और कुछ दूर जाकर पीछे से चालक का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने उसका मोबाइल फोन ले लिया और शव एवं कार को अलग-अलग जगह पर ठिकाने लगा दिया।
https://samachardoot.in/2022/01/09/corona-havoc-in-supreme-court-after-parliament-4-judges-of-supreme-court-found-positive/
डीसीपी ने बताया कि इसके बाद दोनों ने सुबह पौने सात बजे आनंद पर्वत से एक और कार बुक की और लूट एवं हत्या का वही तरीका अपनाया। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने कैब चालक का शव और कार रामजस ग्राउंड के पास ठिकाने लगाया और पर्स एवं फोन लेकर भाग गए।
https://samachardoot.in/2022/01/08/the-heinous-murder-of-the-contractor-with-a-sharp-ax-what-is-the-whole-matter-read-full-news/
पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को सुबह पौने नौ बजे कार पाई गई और उसके अंदर चालक मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान महावीर एंक्लेव निवासी अनिल यादव (48) के रूप में की गई है। उसका मोबाइल और पर्स गायब था।
https://samachardoot.in/2022/01/08/traders-closed-kharsia-demanding-to-catch-the-killers-of-contractor-rajesh/
अधिकारी ने कहा कि दूसरे कैब चालक, नोएडा के छविनाथ का शव उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भरत नगर इलाके में पाया गया और उसकी कार गुलाबी बाग में मिली थी।
चौहान ने कहा कि पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस कैब में सवार यात्रियों की जानकारी हासिल की। पुलिस का दो आरोपियों पर ध्यान गया और उन्हें जखीरा फ्लाईओवर क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया।








