बारिश ने किसानों की बढ़ाई परेशानी, धान केन्द्रों में रखा हजारों क्विंटल धान………..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही अच्छी बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं। साथ ही कई हिस्सों में देर रात से ही बारिश शुरू हो गई थी, जिसके कारण जन जीवन भी प्रभावित है। परेशान करने वाली बात ये है कि बेमौसम हुई बारिश ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। इसके अलावा बारिश की वजह से धान केंद्रों में रखा हजारों क्विंटल धान भीग गया है। वहीं पेंड्रा-गौरेला-मरवाही सहित अमरकंटक इलाके में बारिश शुरू हो गई है। यहां सुबह से कोहरा छाया था, जिसके बाद अब बारिश शुरू हुई है।

राजधानी रायपुर में सोमवार से ही मौसम बदला हुआ था। यहां सोमवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। फिर मंगलवार सुबह से ही यहां बारिश हो रही है। कई निचले इलाकों में यहां पानी भरने की खबर है। कई जगह गड्‌ढे होने के कारण पानी भी उन गड्‌ढों में भर गया है। अचानक हुई बारिश के कारण मौसम भी बेहद ठंडा है।

https://samachardoot.in/2022/01/11/24-crazy-people-of-52-fairies-arrested-26-bikes-2-55-lakh-including-a-car-seized-read-full-news/

धमतरी में तो पिछले 48 घंटे से बारिश हो रही है। मंगलवार को यहां सुबह से ही झमाझम बारिश हुई है। इसके चलते किसानों की फसल खराब होने की भी जानकारी सामने आई है। बारिश के कारण जिले के 98 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी भी बंद है, जिसकी वजह से भी किसान परेशान हैं। वहीं कई धान खरीदी केंद्रों में रखा हजारों क्विंटल धान फिर भीग गया है।

https://samachardoot.in/2022/01/11/corona-spreading-rapidly-in-jails-so-far-more-than-100-prisoners-and-employees-have-been-infected/

धमतरी में बारिश के चलते तापामान 7 डिर्गी तक गिरा है। 24 घंटे में जिले में रिकॉर्ड 17.05 मिमी बारिश दर्ज की गई है। कई केंद्रों में आधे-अधूरे‎ और कटे-फटे तिरपाल के कारण‎ धान भीगा है। इसके पहले जब 28 और 29 दिसंबर को बारिश हुई थी, तब भी इसी तरह से धान भीग गया था। उस दौरान मंत्रिमंडल उपसमिति ने इसको लेकर कलेक्टर को नोटिस भी जारी किया था। 28 और 29 दिसंबर को हुई बारिश में 3300 क्विंटल धान भीग गया था।

https://samachardoot.in/2022/01/11/migrant-workers-started-exodus-due-to-fear-of-lockdown-increasing-trouble-due-to-lack-of-work/

कवर्धा में सुबह 6 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो झमाझम बारिश होने की जानकारी सामने आई है। बारिश के चलते कई हिस्सों में सुबह से कोहरे छाए रहे और जनजीवन भी प्रभावित रहा। चिल्फी इलाके में भी जबरदस्त बारिश हुई है।
इसी प्रकार बिलासपुर,रायगढ़, दुर्ग में भी सुबह से रुक-रुक कर पानी गिरता रहा। यहां भी कई धान खरीदी केंद्रों में धान भीग गए हैं। जांजगीर में भी देर रात से पानी गिर रहा था। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद से यहां बारिश जरूर बंद हो गई है, लेकिन मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है, उसके मुताबिक अगले एक और 2 दिन यहां अभी और बारिश हो सकती है।

https://samachardoot.in/2022/01/11/if-you-make-a-relationship-i-will-get-you-work-in-films-the-director-said-by-asking-for-intimate-pictures/

बस्तर के कोंडागांव जिले में भी अच्छी बारिश हुई है। यहां तो केशकाल इलाके में ओले भी गिरे हैं। केशकाल इलाके के कोहकामेट स्कूल से एक तस्वीर भी आई है। जिसमें ओले गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुई बारिश के चलते कई ठंड भी काफी बढ़ गई है। कई जगह से लोग अलाव जलाकर आग तापते हुए भी नजर आए ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें