झोपड़ी में गुजर बसर करने वाला बुजुर्ग रातोंरात बना करोड़पति, खाते में अचानक आए 75 करोड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनबाद जिले के जरमुंडी प्रखंड के रायकिनारी ग्राम पंचायत के छोटे से गांव में रूपसागर में टूटी-फूटी झोपड़ी में निवास करने वाला गरीब फुलो राय रातों रात करोड़पति बन गया है। वयोवृद्ध फुलो राय पिता स्व. डोमन राय का सैंट्रल बैंक के रायकिनारी शाखा में बचत खाता है। लेकिन लेनदेन तथा संचालन के आभाव में उसका यह खाता अभी बंद है।

https://samachardoot.in/2022/01/11/if-you-make-a-relationship-i-will-get-you-work-in-films-the-director-said-by-asking-for-intimate-pictures/

पेंशन के संबंध में खाता की अद्यतन जानकारी लेने जब फुलो राय सोमवार को बेलदाहा गांव के सैंट्रल बैंक का ग्रामीण सेवा केंद्र (सीएसपी) पहुंचा, तो सीएसपी संचालक ने फुलो राय के आग्रह पर 10 हजार रुपये की निकासी कराई। रुपए की निकासी के उपरांत जब बैंक खाते में जमा अवशेष राशि देखी गई तो उसमें 75 करोड़ से अधिक की राशि जमा दिखी।

https://samachardoot.in/2022/01/11/migrant-workers-started-exodus-due-to-fear-of-lockdown-increasing-trouble-due-to-lack-of-work/

यह देखकर संचालक के साथ-साथ फूलो राय के भी हाथ-पांव फूल गए। फूलो राय को उसके खाते में करोड़ों रूपये जमा होने की जानकारी मिली। फुलो राय के खाते में अभी उसकी अद्यतन जमा राशि 75 करोड़ 28 लाख 68 हजार 870 रुपये है।

https://samachardoot.in/2022/01/11/corona-spreading-rapidly-in-jails-so-far-more-than-100-prisoners-and-employees-have-been-infected/

टूटी-फूटी झोपड़ी में बूढ़ी पत्नी और एक दिव्यांग पुत्र के चार बच्चों के परिवार के साथ तंगहाली और मुफलिसी की जिंदगी जी रहे फुलो राय का परिवार इस अकस्मात धनवर्षा से सहमा हुआ है। उसे अभी तक विश्वास नहीं है कि उसके अकाउंट नंबर पर किसी ने इतनी बड़ी राशि भेजी है।

https://samachardoot.in/2022/01/11/24-crazy-people-of-52-fairies-arrested-26-bikes-2-55-lakh-including-a-car-seized-read-full-news/

तंगहाली में गुजर बसर करने वाला 80 वर्षीय फुलो राय पिता स्व. डोमन राय के परिवार में एक वृद्ध पत्नी, एक दिव्यांग पुत्र और उसके दो पुत्री व दो पुत्रों सहित चार बच्चों के इस परिवार की माली हालत काफी दयनीय है। करोड़ों रूपये खाते में जमा होने की सूचना पर जब फुलो राय से मिलने उसके गांव पहुंचे तो फुलो खलिहान में धान की फसल साफ करता मिला।

https://samachardoot.in/2022/01/11/rain-increased-the-trouble-of-farmers-thousands-of-quintals-of-paddy-kept-in-paddy-centers-read-full-news/

गरीब फुलों ने बताया कि उसके पास खेती लायक जमीन भी नहीं है। महाजन से बटाई में जमीन लेकर बामुश्किल से एक बीघा की खेती करके परिवार का गुजर बसर कर रहा है। जब फूलों राय से इस संदर्भ में में पूछताछ की गई तो उसने कहा कि वह कुछ नहीं जानता।

https://samachardoot.in/2022/01/12/befriended-women-on-facebook-raped-and-cheated-millions-in-the-name-of-job-what-is-the-matter-click-to-know-samachardoot/

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रायकीनारी शाखा के प्रभारी शाखा प्रबंधक प्रवीर चंद्र घोष ने कहा, ‘जरमुंडी मैं स्थित सेंट्रल बैंक के रायकिनारी की शाखा के प्रबंधक प्रवीर चंद्र घोष ने बताया कि फूलो राय का बैंक खाता लेनदेन के अभाव में निष्क्रिय पड़ा हुआ है। बैंक के खाते में इतनी बड़ी राशि होने की जानकारी अभी नहीं मिली है। इस संदर्भ में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।’

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें