प्रदेश के सभी नेशनल पार्क, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और टाइगर रिजर्व में किसी भी तरह के पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश के कई बड़े प्रोजेक्टों पर इस आदेश का असर पड़ने की संभावना है।
https://samachardoot.in/2022/01/16/social-boycott-of-13-couples-for-marrying-in-another-caste-case-filed-against-panchayat-members/
पिछले दिनों कॉर्बेट में पेड़ों की अवैध कटान का मामला तूल पकड़ने के बाद चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन डॉ. पराग मधुकर धकाते ने यह आदेश जारी किया है।
https://samachardoot.in/2022/01/16/the-news-of-the-news-messenger-proved-to-be-true-a-young-man-troubled-by-blackmail-had-killed-the-woman-accused-arrested-within-36-hours/
समझा जा रहा है कि पेड़ों पर कटान पर रोक से पाखरो में टाइगर सफारी, लालढांग चिल्लरखाल सड़क, कंडी रोड सहित कई ऐसे प्रोजेक्टों पर असर पड़ेगा, जिनके लिए अभी पेड़ों का कटान होना बाकी था। बताया जा रहा है कि जांच पड़ताल और एनओसी मिलने के बाद ही पेड़ों को काटा जा सकेगा।
https://samachardoot.in/2022/01/16/after-the-murder-of-the-woman-the-body-was-thrown-behind-the-school-there-is-a-possibility-of-rape/
अब तक डीएफओ, वन संरक्षक या निदेशक के स्तर से ही पेड़ों के कटान की परमिशन दे दी जाती थी। लेकिन अब वे भी परमिशन नहीं दे सकेंगे।
https://samachardoot.in/2022/01/16/neighbor-used-to-rape-a-16-year-old-girl-open-secret-on-being-pregnant/
तत्काल प्रभाव से नेशनल पार्क, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और टाइगर रिजर्व में किसी भी प्रजाति के पेड़ों के कटान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगले आदेशों तक किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के पेड़ का कटान नहीं हो सकेगा। जब तक पूरी जांच पड़ताल नहीं होगी तब तक पेड़ काटने की परमिशन नहीं दी जाएगी।








