रायगढ़। रायगढ़ जिले के तेज तर्रार पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश के फलस्वरूप ओडिसा सीमा से सटे थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम लगातार मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की तमाम कोशिशों को विफल करने में कामयाबी हासिल कर रही है। एक दिन पहले ही डोंगरीपाली पुलिस टीम ने जहां साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हो रहे गांजा तस्करी की योजना को पकड़ा था वहीं आज बरमकेला पुलिस टीम ने भी गांजा तस्कर के एक नए पैतरे को विफल करते हुए साधु के लिबास में गांजा लेकर यूपी जाने की फिराक में एक व्यक्ति को पकड़ा है, पुलिस ने उसके पास से 14 किलो गांजा बरामद किया है।
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के कुशल नेतृत्व पर रायगढ़ पुलिस को ओड़िशा से होने वाले अवैध गांजा की तस्करी को विफल करने में लगातार सफलता मिल रही है । तस्करों के द्वारा तस्करी के लिये अनेक उपाय लगाये जा रहे हैं किन्तु पुलिस के सूचनातंत्र और जांच में तस्करों के उपाय नाकामयाब साबित हो रहे हैं।
30 जनवरी की रात थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक धु्रव कुमार मारकण्डे मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बरमकेला बस स्टैंड पर गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी गांजे की अफरा-तफरी होने के संदेह पर तत्काल स्टाफ को लेकर बरमकेला बस स्टैंड पहुंचे।
बस स्टैंड पर एक साधु बोरी के ऊपर इन्वर्टर रखा हुआ खड़ा था जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अरूण पंचाल पिता स्व0 हरदेव पंचाल उम्र 52 वर्ष निवासी चिरगांव रेल्वे स्टेशन के पास थाना चिरगांव जिला झांसी यूपी बताया और इन्वर्टर लेकर झांसी जाना बताया । पुलिस को संदेह होने पर उसके पास रखे इन्वर्टर को गवाहों के समक्ष चेक किये जिसके अंदर गांजा रखा हुआ मिला, इन्वर्टर के नीचे रखे बोरी में भी गांजा रखा हुआ था , जिनका वजन कराने पर कुल 14 किलो गांजा कीमती 70,000 रूपये का पाया गया ।
आरोपी पर थाना बरमकेला में 20(ठ) छक्च्ै ।बज की कार्रवाई की जा रही है । कार्रवाई में थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक डी.के. मारकण्डे, प्रधान आरक्षक शम्भू पाण्डेय, आरक्षक तरूण महिलाने, विजय यादव, नंद कुमार चैहान की अहम भूमिका रही है ।










