छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में सर्चिंग पर निकले जवानों की माओवादियों से मुठभेड़ हो गई। जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद जवानों ने एक नक्सली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल नक्सली को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://samachardoot.in/2022/01/31/father-lodged-fir-for-kidnapping-daughter-sent-message-of-got-married-pleaded-not-to-disturb/
फोर्स के जवानों ने घटना स्थल से दो भरमार बंदूक, विस्फोटक और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। आधे घंटे तक दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग हुई है। जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं और क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।
https://samachardoot.in/2022/01/31/i-was-raped-took-10-lakh-rupees-as-compensation-said-after-3-years-nothing-like-this-had-happened-the-court-ordered-this/
बीजापुर एएसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि तर्रेम क्षेत्र के पेगडापल्ली से कोबरा 210 की टीम सर्चिंग पर निकली थी। जवान कोरसगुड़ा, आउटपल्ली, लिंगगिरी सुकंनपल्ली की ओर रवाना हुई थी, तभी लगभग एक बजे बड़े सुकनपल्ली व छोटे सुकंपल्ली के जंगलों में माओवादियों पर फायरिंग झोक दी। आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ के बाद माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल नक्सली को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
https://samachardoot.in/2022/01/31/the-command-of-this-district-is-in-the-hands-of-meena-sir-neither-pushpa-nor-sadhu-everyones-footsteps-will-fail-read-full-news/
मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग करने पर जवानों ने मौके से 2 भरमार बंदूक, कार्डेक्स वायर, बारूद, डेटोनेटर, बम फटाखा, नक्सल साहित्य, पिट्ठू आदि बरामद किया। वहीं एक घायल माओवादी को भी गिरफ्तार किया गया है।
https://samachardoot.in/2022/01/31/businessman-raped-for-months-after-buying-a-15-year-old-girl-accused-arrested/
घायल नक्सली ने अपना नाम बदरू मोडीमय उर्फ डल्ला बताया। एएसपी ने बताया कि घायल व्यक्ति ने पूछताछ में अपनी पहचान माओवादी संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में काम करना बताया है।
https://samachardoot.in/2022/01/31/express-divided-into-two-parts-on-the-go-the-passengers-started-running-after-jumping-from-the-train-read-full-news/
घायल मिलिशिया सदस्य को एम्बुलेंस से इलाज के लिए यूनिट हॉस्पिटल बासागुड़ा लाकर गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।








