कई राज्यों में सर्दी का कहर जारी है, इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने संकेत दिए हैं कि अभी ठंड का सितम और बढ़ेगा, इतना ही नहीं कई इलाकों में बारिश का भी अनुमान लगाया गया है।
https://samachardoot.in/2022/01/31/kidnapped-beat-up-businessman-in-film-style-and-said-if-you-see-here-again-what-is-the-matter-read-full-news/
विभाग ने पूर्वानुमान लगाया कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सर्दी फिर से लौटेगी। इसके साथ ही बुधवार से कई इलाकों में फिर बारिश हो सकती है। इसी वजह से कई जगहों पर अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में और कमी आने की संभावना है।
https://samachardoot.in/2022/01/31/police-naxal-encounter-one-injured-maoist-admitted-to-hospital-explosives-recovered/
दरसअल, भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। फरवरी के पहले सप्ताह में पूर्वी और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।
https://samachardoot.in/2022/01/31/father-lodged-fir-for-kidnapping-daughter-sent-message-of-got-married-pleaded-not-to-disturb/
विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले एक दो दिनों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। जिसके चलते 2 से 4 फरवरी के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में बारिश होने की संभावना है।
https://samachardoot.in/2022/01/31/i-was-raped-took-10-lakh-rupees-as-compensation-said-after-3-years-nothing-like-this-had-happened-the-court-ordered-this/
विभाग ने यह भी बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिम दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं चल रही हैं।
https://samachardoot.in/2022/01/31/businessman-raped-for-months-after-buying-a-15-year-old-girl-accused-arrested-2/
फरवरी में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं, जबकि पंजाब और हरियाणा में समान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।
https://samachardoot.in/2022/01/31/businessman-raped-for-months-after-buying-a-15-year-old-girl-accused-arrested/
एक और पश्चिमी विक्षोभ के 6 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इसके प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव 2 से 4 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक प्रकाश/मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड में 3 और 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 फरवरी को अलग-अलग हल्की बारिश की संभावना है।
https://samachardoot.in/2022/01/31/eyes-met-but-did-not-talk-rahul-gandhi-and-smriti-irani-were-seen-in-parliament-in-this-style/
विभाग के फरवरी मासिक अनुमान के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
https://samachardoot.in/2022/01/31/the-command-of-this-district-is-in-the-hands-of-meena-sir-neither-pushpa-nor-sadhu-everyones-footsteps-will-fail-read-full-news/
मौसम विभाग ने कहा कि फरवरी 2022 में पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिणपूर्वी हिस्से को छोड़कर, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम तापमान दर्ज जा सकता है।









