गर्लफ्रेंड से ऑफिस में मिलने पहुंचा प्रेमी, फिर ऐसा क्या हुआ जो बाहर लग गई भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ में एक निजी संस्था के कार्यालय में प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत करते पकड़े गये युवक को कर्मचारियों ने पीटा। उसके कपड़े फाड़ डाले। अर्द्धनग्न हालत में वह कार्यालय से बाहर भागा तो उसे दौड़ा कर पीटा। पिटाई करने वालों में संस्था की संचालिका व अन्य महिला कर्मचारी भी थी। युवक को बर्बरता से पीटने पर राहगीरों ने विरोध किया तो कर्मचारी उनसे भी उलझ गये।

https://samachardoot.in/2022/02/01/obscene-photo-of-woman-uploaded-on-hacked-mobile-and-facebook/

संस्था के कर्मचारियों का आरोप था कि कार्यालय में ऐसी हरकत का विरोध करने पर युवक उन्हें धमकाने लगा था। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर एडीसीपी प्राची सिंह ने विकास नगर इंस्पेक्टर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई।

https://samachardoot.in/2022/02/01/winter-will-return-in-these-states-it-will-rain-in-many-areas-know-how-the-weather-will-be-read-full-news/

टेढ़ी पुलिया के पास फल का ठेला लगाने वाला रहीम कुछ दूरी पर एक निजी संस्था के कार्यालय में अपनी प्रेमिका से मिलने गया। वहां कोई अन्य कर्मचारी न देख वह प्रेमिका से अश्लील हरकत करने लगा। इस बीच ही दो महिला समेत अन्य कर्मचारी वहां आ गये। उन्होंने इस हरकत का विरोध किया तो रहीम ने उन लोगों को धमकी दी। इस पर कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी।

https://samachardoot.in/2022/01/31/the-command-of-this-district-is-in-the-hands-of-meena-sir-neither-pushpa-nor-sadhu-everyones-footsteps-will-fail-read-full-news/

इसी दौरान वहां संस्था की संचालिका आर्या शुक्ला भी पहुंच गयी। ज्यादा लोगों को देख कर रहीम बाहर की ओर भागा। इस पर कर्मचारियों ने उसे दौड़ा कर पीट दिया। उसके कपड़े फाड़ डाले। अर्द्धनग्न हालत में उसकी सड़क पर सरेआम पिटाई की गई।

https://samachardoot.in/2022/01/31/eyes-met-but-did-not-talk-rahul-gandhi-and-smriti-irani-were-seen-in-parliament-in-this-style/

कुछ लोगों ने रहीम को इस तरह से बर्बरता से पीटने का विरोध किया। पर, कर्मचारी उसे पीटते रहे। वह रहीम को गलत ठहराते रहे। कुछ राहगीरों ने यह भी कहा कि इस तरह मत पीटो, इसे पुलिस के सिपुर्द कर दो। पर, वे सब नहीं माने। महिला कर्मचारी उसे लगातार पीटती रही। इसी बीच कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया और विकास नगर पुलिस को सूचना दी।

https://samachardoot.in/2022/01/31/businessman-raped-for-months-after-buying-a-15-year-old-girl-accused-arrested/

विकास नगर इंस्पेक्टर आनन्द त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर निवासी रहीम खान का संस्था की एक महिला कर्मचारी से मित्रता है। उससे मिलने ही वह गया था। इस दौरान उसे अश्लील हरकत करते देख अन्य कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी थी। रहीम को पीटने वालों में शामिल पांच लोगों की पहचान हो गई है। रहीम की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

https://samachardoot.in/2022/01/31/businessman-raped-for-months-after-buying-a-15-year-old-girl-accused-arrested-2/

 

वीडियो में कई युवतियां रहीम की हरकत का विरोध करते दिख रही है। इन युवतियों का कहना है कि रहीम ने गलती की, फिर उल्टे वहीं धमकाने लगा। वहीं कुछ राहगीर कर्मचारियों के कृत्य का विरोध करते दिखे। इंस्पेक्टर ने बताया कि संचालिका समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हें बाद में मुचलके पर छोड़ा गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें