बिहार के नवादा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती ने दहेज की वजह से मौत को गले लगाया है।
https://samachardoot.in/2022/02/02/first-the-knife-was-used-then-the-head-was-cut-off-and-thrown-away-six-kilometers-away-on-the-lines-of-crime-patrol-friends-killed-the-young-man/
दरअसल, लड़की के पिता दहेज के पैसों का इंतजाम करके लड़के वालों के घर नहीं पहुंच पाए तो युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
https://samachardoot.in/2022/02/02/left-the-children-then-put-the-wife-to-death-like-this/
नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रहने वाले माधवेंद्र चौधरी की बेटी विनीता कुमारी की शादी छह महीने पहले जिले के दरवे गांव में तय की गई थी। लड़की के पिता के अनुसार, दहेज की रकम सोमवार तक लड़के वालों तक पहुंचानी थी।
पैसों की व्यवस्था नहीं हो पाई तो लड़की के पिता ने लड़के वालों को फोन किया और बताया कि उन्हें दहेज की रकम को लेकर बात करनी है। इसके बाद लड़के वालों ने दो साल तक शादी से इनकार कर दिया।
लड़की के पिता के अनुसार, जब लड़के वालों ने शादी से मना कर दिया तो इसकी जानकारी विनीता को भी लग गई। इससे दुखी होकर उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची अकबरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।









