दिल्ली के द्वारका में गुरुवार को बाथरूम में लगे गीजर से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक की वजह से एक 13 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बच्ची नहाने के लिए बाथरूम में गई थी।
एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बच्ची नहाने के लिए बाथरूम में गई थी लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों को कुछ चिंता हुई।
https://samachardoot.in/2022/02/03/71000-rupees-reward-for-eating-dosa-without-any-lucky-draw/
इसके बाद उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर बाद भी जब बच्ची ने दरवाजा नहीं खोलो तो परिजनों ने बाथरूम का गेट तोड़ दिया। वहां वह बेहोश मिली।
https://samachardoot.in/2022/02/03/on-suspicion-of-having-an-illicit-relationship-the-husband-became-fierce-the-wife-was-stabbed-several-times-with-scissors-cooker-crushed-head/
इसके बाद घरवाले उसे अस्पताल ले गए। रपोल जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आया है कि बच्ची की मौत गीजर से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के रिसाव के कारण हुई थी। वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता नहीं चला है। मामले में जांच जारी है।
https://samachardoot.in/2022/02/02/life-lost-due-to-dowry-father-could-not-arrange-money-boys-broke-marriage-girl-gave-her-life/









