महिला ने चैटिंग के दौरान फेसबुक फ्रेंड का बनाया अश्लील वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में एक महिला द्वारा कथित तौर पर वीडियो कॉल कर अपने फेसबुक फ्रेंड का अश्लील एमएमएस बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही आरोप है कि महिला ने बदनामी का डर दिखाकर शिकायतकर्ता व्यक्ति से रुपये भी ऐंठ लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://samachardoot.in/2022/02/04/mother-found-hanging-with-two-children-the-womans-husband-had-gone-to-work-in-the-field-when-she-returned-home-the-family-was-over-read-full-news/

 

जानकारी के अनुसार, कौशांबी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से महिला द्वारा फेसबुक कॉल कर ठगी करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता की आपत्तिजनक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की देते हुए बदनामी का खौफ दिखाकर 35 हजार की ठगी कर ली। पीड़ित ने कौशाम्बी थाने में महिला सहित दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

https://samachardoot.in/2022/02/04/breaking-news-miscreants-looted-property-worth-20-lakhs-including-cash-from-jewelery-shop-took-guard-hostage-broke-cctv/

 

वैशाली निवासी सार्थक ने गुरुवार को कौशांबी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर भी आपस में ले लिए।

https://samachardoot.in/2022/02/04/in-the-blindness-of-love-the-mother-of-seven-children-including-her-husband-left-her-responsibilities-and-absconded-with-aashiq-read-full-news/

 

आरोप है कि एक दिन महिला ने मौका पाकर पीड़ित की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। उसके बाद वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करने लगी।

https://samachardoot.in/2022/02/04/shocking-incident-two-girls-were-thrown-from-the-roof-of-a-5-storey-building-after-the-death-of-one-ruckus-arson/

 

पीड़ित को बदनामी का डर दिखाकर महिला और एक व्यक्ति ने उससे 35 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि अब भी आरोपी और रकम की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें