डॉ रमन सिंह पहुंचे विधानसभा थाने अनिश्चित कालीन घेराव करने की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश मूणत के साथ दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है देर रात तक विधानसभा थाने के बाहर भीड़ जुटी हुई थी।

 

 

खुद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक कई विधायक और सांसद भी थाने में जुटे हुए थे थाने के बाहर काफी भीड़ लगी हुई थी और बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे हंगामे का दौर जारी रहा इधर डॉ रमन सिंह ने कहा कि कल वह गवर्नर से मिलेंगे और फिर परसों रायपुर बंद करेंगे रमन सिंह ने कहा की पूर्व मंत्री के साथ दुर्व्यवहार किया गया है।

 

दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो उसके बाद प्रत्येक जिले में प्रदर्शन किया जाएगा भाजपा नेताओं की मांग है कि मारपीट करने वाले आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए अगर आप कार्रवाई नहीं कर रहे हैं तो हम सब को गिरफ्तार कर लो डॉ रमन सिंह ने बताया कि इस मामले में कल और राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और फिर रायपुर को बंद करेंगे

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें